Get App

Lok Sabha Chunav Phase 6 Voting: यूपी से दिल्ली तक दांव पर है इन दिग्गजों की साख, ये हैं छठे चरण के बड़े उम्मीदवार

Lok Sabha Election Phase 6 Key Candidates: अब तक, लोकसभा चुनाव के पहले पांच चरणों में 25 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 428 सीटों पर मतदान पूरा हो चुका है। बाकी 57 संसदीय क्षेत्रों के लिए अंतिम चरण यानी सातवें चरण का मतदान 1 जून को होगा, जिसकी गिनती 4 जून को होगी

MoneyControl Newsअपडेटेड May 25, 2024 पर 5:30 AM
Lok Sabha Chunav Phase 6 Voting: यूपी से दिल्ली तक दांव पर है इन दिग्गजों की साख, ये हैं छठे चरण के बड़े उम्मीदवार
Lok Sabha Chunav Phase 6 Voting: यूपी से दिल्ली तक दांव पर है इन दिग्गजों की साख

लोकसभा चुनावों के छठे चरण का मतदान 25 मई को है। 8 राज्य और केंद्र शासित क्षेत्रों की 57 सीटों पर वोटिंग होगी। इनमें कई अहम सीटें शामिल हैं। दिल्ली की 7 सीटों के मतदाता अपने प्रतिनिधि के चुनाव के लिए वोटिंग करेंगे। इसके अलावा हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में भी कुछ अहम सीटों पर वोटिंग होंगी।  बिहार में कुल 8, हरियाणा में 10, झारखंड में 4, ओडिशा में 6, उत्तर प्रदेश में 14, पश्चिम बंगाला में 8 और दिल्ली में कुल 7 सीटों पर वोटिंग होगी। इनके अलावा जम्मू-कश्मीर में अनंतनाग-रजौरी सीट पर भी वोटिंग होगी।

बांसुरी स्वराज का मुकाबला AAP के सोमनाथ भारती से

दिल्ली में मुख्य मुकाबला BJP और Congress के बीच है। कांग्रेस इस बार AAP के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है। 2014 और 2019 के लोकसभा चुनावों में दिल्ली की सातों सीटें BJP के खाते में गई थीं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली का चुनाव दिलचस्प हो गया है। सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल को चुनाव प्रचार के लिए जमानत दी है। नई दिल्ली सीट पर बीजेपी की बांसुरी स्वराज का मुकाबला आप के सोमनाथ भारती से है। नॉर्थ ईस्ट दिल्ली सीट पर बीजेपी के मनोज तिवारी का मुकाबला कांग्रेस के कन्हैया कुमार के साथ है।

AAP के महाबल मिश्रा के सामने BJP के कमलजीत सेहरावत

सब समाचार

+ और भी पढ़ें