लोकसभा चुनाव 2024 का सातवां और आखिरी चरण शनिवार, 1 जून को होगा। आम चुनाव के सातवें चरण के लिए प्रचार बुधवार शाम को खत्म हो जाएगा। इसके दो दिन बाद आठ राज्य और केंद्रशासित प्रदेश के लोग 57 लोकसभा सीट के लिए मतदान करेंगे। 1 जून को उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड और चंडीगढ़ के संसदीय क्षेत्रों में मतदान होगा। चुनाव आयोग के दिशानिर्देशों के अनुसार, सभी सीटों पर मतदान सुबह 7 बजे शुरू होगा और शाम 6 बजे खत्म होगा।