Get App

Lok Sabha Chunav Phase 7: सातवें चरण में कहां-कहां होगी वोटिंग, किस राज्य में होगा मतदान, देखें पूरी लिस्ट

Lok Sabha Election 2024 Phase 7 Voting: शनिवार को जब इन आठ राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में मतदान होगा, तो कुल 904 उम्मीदवार मैदान में रहेंगे। कुल उम्मीदवारों में से 328 पंजाब से, 144 उत्तर प्रदेश से, 134 बिहार से, 66 ओडिशा से, 52 झारखंड से, 37 हिमाचल प्रदेश से और चार चंडीगढ़ से हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 01, 2024 पर 5:00 AM
Lok Sabha Chunav Phase 7: सातवें चरण में कहां-कहां होगी वोटिंग, किस राज्य में होगा मतदान, देखें पूरी लिस्ट
Lok Sabha Chunav Phase 7: सातवें चरण में कहां-कहां होगी वोटिंग

लोकसभा चुनाव 2024 का सातवां और आखिरी चरण शनिवार, 1 जून को होगा। आम चुनाव के सातवें चरण के लिए प्रचार बुधवार शाम को खत्म हो जाएगा। इसके दो दिन बाद आठ राज्य और केंद्रशासित प्रदेश के लोग 57 लोकसभा सीट के लिए मतदान करेंगे। 1 जून को उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड और चंडीगढ़ के संसदीय क्षेत्रों में मतदान होगा। चुनाव आयोग के दिशानिर्देशों के अनुसार, सभी सीटों पर मतदान सुबह 7 बजे शुरू होगा और शाम 6 बजे खत्म होगा।

शनिवार को जब इन आठ राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में मतदान होगा, तो कुल 904 उम्मीदवार मैदान में रहेंगे। कुल उम्मीदवारों में से 328 पंजाब से, 144 उत्तर प्रदेश से, 134 बिहार से, 66 ओडिशा से, 52 झारखंड से, 37 हिमाचल प्रदेश से और चार चंडीगढ़ से हैं।

उत्तर प्रदेश और पंजाब में कुल 13-13 सीटें, पश्चिम बंगाल में नौ सीटें, बिहार में आठ सीटें, ओडिशा में छह सीटें, हिमाचल प्रदेश में चार सीटें, झारखंड में तीन सीटें और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में एक सीट के लिए आखिरी चरण में मतदान होगा।

Lok Sabha Chunav 2024 Phase 7: किस राज्य की कौनसी सीट पर होगा मतदान

सब समाचार

+ और भी पढ़ें