Lok Sabha Chunav 2024 Phase 4: चौथे चरण में 10 राज्यों की 96 सीटों पर होगी वोटिंग, देखें पूरी लिस्ट

Lok Sabha Election 2024 Phase 4 Polling: लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए 10 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के 96 संसदीय क्षेत्रों में मतदान सोमवार को होगा। चौथे चरण के होने लिए चुनाव के लिए शनिवार शाम को प्रचार अभियान खत्म हो गया। लोकसभा चुनाव के इस चौथे चरण में आरक्षण, तुष्टिकरण नीति, भ्रष्टाचार और रोजगार जैसे मुद्दे चुनाव प्रचार में छाए रहे

अपडेटेड May 13, 2024 पर 7:11 AM
Story continues below Advertisement
Lok Sabha Election 2024 Phase 4: चौथे चरण में कहां-कहां होगी वोटिंग

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए 10 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के 96 संसदीय क्षेत्रों में मतदान सोमवार को होगा। चौथे चरण के होने लिए चुनाव के लिए शनिवार शाम को प्रचार अभियान खत्म हो गया। आंध्र प्रदेश में 13 मई को सभी 25 लोकसभा सीट पर और सभी 175 विधानसभा सीट पर भी चुनाव हैं। लोकसभा चुनाव के इस चौथे चरण में आरक्षण, तुष्टिकरण नीति, भ्रष्टाचार और रोजगार जैसे मुद्दे चुनाव प्रचार में छाए रहे।

इस चरण में प्रमुख उम्मीदवारों में समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव (कन्नौज- उप्र), केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (बेगूसराय-बिहार) और नित्यानंद राय (उजियारपुर-बिहार), कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी (बहरामपुर-पश्चिम बंगाल), भाजपा की पंकजा मुंडे (बीड - महाराष्ट्र) , एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी (हैदराबाद-तेलंगाना) और आंध्र प्रदेश में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष वाई एस शर्मिला (कडपा) चुनाव मैदान में हैं।

केंद्रीय मंत्री अजय कुमार मिश्रा खीरी सीट से हैट्रिक बनाने की जुगत में हैं। उनका बेटा 2021 के लखीमपुरी हिंसा कांड में आरोपी है। तृणमूल कांग्रेस की महुआ मोइत्रा भी पश्चिम बंगाल की कृष्णानगर सीट से फिर संसद पहुंचने के प्रयास में लगी हुई हैं। उन्हें प्रश्न पूछने के बदले नकद लेने के मामले में लोकसभा से निष्कासित कर दिया गया था।


Lok Sabha Election 2024 Phase 4: चौथे चरण में इन सीटों पर होगी वोटिंग

संख्या आंध्र प्रदेश की सभी 25 लोकसभा सीट
1. अराकू
2. श्रीकाकुलम
3. विजयनगरम
4. विशाखापत्तनम
5. अनाकापल्ले
6. काकीनाडा
7. अमलापुरम
8. राजमुंदरी
9. नरसापुरम
10. एलुरु
11. मछलीपट्टनम
12. विजयवाड़ा
13. गुंटूर
14. नरसारावपेट
15. बापटला
16. ओंगोल
17. नंद्याल
18. कुरनूल
19. अनंतपुर
20. हिंदूपुर
21. कडपा
22. नेल्लोर
23. तिरूपति
24. राजमेट
25. चित्तूर

संख्या बिहार की 5 लोकसभा सीट
1. दरभंगा
2. उजियारपुर
3. समस्तीपुर
4. बेगुसराय
5. मुंगेर

संख्या जम्मू कश्मीर की एक लोकसभा सीट
1. श्रीनगर

संख्या झारखंड की 4 लोकसभा सीट
1. सिंहभूम
2. खूंटी
3. लोहरदगा
4. पलामू

संख्या मध्य प्रदेश की 8 लोकसभा सीट
1. देवास
2. उज्जैन
3. मंदसौर
4. रतलाम
5. धार
6. इंदौर
7. खरगोन
8. खंडवा

संख्या मध्य प्रदेश की 8 लोकसभा सीट
1. नंदुरबार
2. जलगांव
3. रावेर
4. जालना
5. औरंगाबाद
6. मावल
7. पुणे
8. शिरूर
9. अहमदनगर
10. शिरडी
11. बीड

संख्या ओडिशा की 4 लोकसभा सीट
1. नबरंगपुर
2. बेरहामपुर
3. कोरापुट
4. कालाहांडी

संख्या तेलंगाना की 17 लोकसभा सीट
1. आदिलाबाद
2. पेद्दापल्ले
3. करीमनगर
4. निज़ामाबाद
5. ज़हीराबाद
6. मेडक
7. मल्काजगिरी
8. सिकंदराबाद
9. हैदराबाद
10. चेवेल्ला
11. महबूबनगर
12. नगरकुर्नूल
13. नलगोंडा
14. भोंगिर
15. वारंगल
16. महबुदाबाद
17. खम्मम

संख्या उत्तर प्रदेश की 13 लोकसभा सीट
1. शाहजहांपुर
2. खीरी
3. धौरहरा
4. सीतापुर
5. हरदोई
6. मिश्रिख
7. उन्नाव
8. फर्रुखाबाद
9. इटावा
10. कन्नौज
11. कानपुर
12. अकबरपुर
13. बहराईच

संख्या पश्चिम बंगाल की 8 लोकसभा सीट
1. बहरामपुर
2. कृष्णानगर
3. राणाघाट
4. बर्धमान पुरबा
5. बर्दवान-दुर्गापुर
6. आसनसोल
7. बोलपुर
8. बीरभूम

Loksabha Election 2024: बंगाल की चुनावी रैली में PM ने राज्य के लोगों को दी 5 गारंटी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।