Lok Sabha election 2024: 70 से ज्यादा उम्र वालों के लिए आयुष्मान भारत कवर, भाजपा की प्रतिज्ञा कैसे लुभा सकती है बुजुर्ग मतदाताओं को

Lok Sabha election 2024: Prime Minister Narendra Modi ने 14 अप्रैल को जारी भाजपा के घोषणापत्र में वादा किया कि अगर BJP आगामी लोकसभा चुनावों में सत्ता बरकरार रखती है तो 70 वर्ष से अधिक उम्र के प्रत्येक नागरिक को Ayushman Bharat scheme के दायरे में लाया जाएगा

अपडेटेड Apr 17, 2024 पर 1:16 PM
Story continues below Advertisement
Lok Sabha election 2024: भारत में 70 वर्ष, 81 वर्ष, 85 वर्ष या उससे अधिक आयु के छह करोड़ से अधिक मतदाता कथित तौर पर हैं। इस चुनाव में भाजपा इन मतदाताओं को लुभाने का प्रयास कर रही है

Lok Sabha election 2024: प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने वादा किया कि अगर भाजपा (BJP) आगामी लोकसभा चुनावों में सत्ता बरकरार रखती है तो 70 वर्ष से अधिक उम्र के प्रत्येक नागरिक को आयुष्मान भारत योजना (Ayushman Bharat scheme) के दायरे में लाया जाएगा। “बुजुर्गों की सबसे बड़ी चिंता यह है कि वे अपनी बीमारियों का इलाज कैसे कराएंगे। मध्यम वर्ग के लिए तो यह चिंता और भी गंभीर है। बीजेपी ने अब संकल्प लिया है कि 70 साल से अधिक उम्र के हर व्यक्ति को आयुष्मान भारत योजना के दायरे में लाया जाएगा। पीएम मोदी ने ऐसा 14 अप्रैल को बीजेपी का घोषणापत्र (BJP manifesto) जारी करने के बाद कहा।

आयुष्मान भारत योजना वरिष्ठ नागरिकों की कैसे मदद करेगी?

आयुष्मान भारत स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के तहत एक राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा आश्वासन योजना है। यह योजना प्रति परिवार 5 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कवर प्रदान करती है। योजना के तहत कवर की जाने वाली सेवाओं में लगभग 1,929 प्रोसीजर्स शामिल हैं। Ab-PMJAY लगभग 1,393 उपचार प्रक्रियाओं और अस्पताल में भर्ती होने के तीन दिन पहले और अस्पताल में भर्ती होने के 15 दिनों के बाद के खर्चों को कवर करता है। इसमें दवाएं, आपूर्ति, डायग्नॉस्टिक ​​सेवाएं, डॉक्टर की फीस, रूम चार्ज, सर्जन का चार्ज, ओटी और आईसीयू चार्ज शामिल है।


रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह योजना फिलहाल 34 करोड़ नागरिकों को कवर करती है। मौजूदा प्रावधान के तहत, कोई आयु सीमा नहीं है, लेकिन प्रति परिवार केवल पांच सदस्य ही योजना से होने वाले लाभ का लाभ उठा सकते हैं। परिणामस्वरूप, अक्सर दादा-दादी दोनों को शामिल नहीं किया जाता है। बीजेपी के इस कवरेज को बढ़ाने के वादे के साथ अब इसमें वरिष्ठ नागरिकों को भी शामिल किया जा सकता है। “अधिकांश मेडिकल बीमा कंपनियां (medical insurance companies) 70 वर्ष से अधिक आयु वालों को मेडिकल बीमा (medical insurance) की पेशकश नहीं करती हैं। इसकी वजह ये है कि इस आयु वर्ग से बड़ी संख्या में क्लेम आने की उम्मीद रही है। कुछ बीमाकर्ता जो 70 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को मेडिकल बीमा प्रदान करते हैं, उनका वार्षिक प्रीमियम बहुत अधिक होता है। जिसे कई मध्यमवर्गीय परिवार वहन नहीं कर सकते।''ऐसा एक केंद्रीय मंत्री ने हमारे सहयोगी चैनल News18 को बताया।

'BJP 150 सीटों पर सिमट जाएगी', 7 साल बाद फिर एक मंच पर दिखे राहुल गांधी और अखिलेश यादव

भाजपा ने यह भी वादा किया कि वरिष्ठ नागरिकों की सामाजिक सुरक्षा लाभ (social security benefits) और अन्य सरकारी सेवाओं तक पहुंच बढ़ाई जाएगी। वरिष्ठ नागरिकों को यूपीआई (UPI) और अन्य ऑनलाइन भुगतान विधियों का उपयोग करने के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके साथ ही उन्हें डिजिटल जालसाजी (digital scams) से बचाने के बारे में शिक्षित किया जाएगा।

इससे लोकसभा चुनाव में बीजेपी को क्या मदद मिलेगी?

भारत में छह करोड़ से अधिक मतदाता कथित तौर पर 70 वर्ष, 81 वर्ष, 85 वर्ष या उससे अधिक आयु के हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा रिकॉर्ड तीसरी बार कार्यकाल की मांग चुनाव के जरिये जनता से कर रही है। भाजपा ने अपने लिए 370 सीटों और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (National Democratic Alliance) के लिए 400 सीटों का लक्ष्य रखा है।

इस प्रतिज्ञा से भाजपा को वरिष्ठ नागरिकों से अधिक समर्थन हासिल करने में मदद मिल सकती है। इस तरह राष्ट्रीय स्तर पर उसकी सीटें बढ़ सकती हैं। इस तरह के कदम के लिए न केवल वरिष्ठ नागरिक बल्कि उनके परिवार के सदस्य भी आभारी होंगे। बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने News18 को बताया कि पीएम खुद 70 साल से ज्यादा के हैं। "उन्होंने बेहद मानवीय भाव से अपनी उम्र के लोगों के बारे में सोचा है।"

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।