Lok Sabha Election Fifth Phase: लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में 20 मई होगा मतदान, जानें सभी जरूरी डिटेल

Lok Sabha Election Fifth Phase: 18वीं लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी सबसे आगे हैं, जबकि दूसरे राजनीतिक दल भी बड़ी चुनावी लड़ाई के लिए तैयार हैं। 543 लोकसभा सीटों में से 412 जनरल कैंडिडेट के लिए हैं, जबकि 84 अनुसूचित जाति (SC) उम्मीदवारों के लिए और 47 अनुसूचित जनजाति (ST) उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं।

अपडेटेड Mar 17, 2024 पर 11:22 AM
Lok Sabha Election Fifth Phase: लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में 20 मई होगा मतदान

Lok Sabha Election Fifth Phase: भारत में अगले तीन महीने राजनीतिक रूप से काफी व्यस्त रहने वाले हैं, क्योंकि देश सात चरणों में होने वाले लोकसभा चुनावों (Lok Sabha Elections) के लिए मतदान करने वाला है। मतदान 19 अप्रैल को शुरू होगा और 1 जून तक चलेगा। वोटों की गिनती 4 जून को होगी। 20 मई को पांचवें चरण के मतदान में 8 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 49 सीटों पर मतदान होगा। इनमें उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, झारखंड और केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं।

मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) राजीव कुमार ने नवनियुक्त चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू के साथ 2024 के संसदीय चुनावों के लिए बहुप्रतीक्षित चुनाव तारीखों की घोषणा की। आम चुनाव 543 लोकसभा सीटों पर होंगे।

लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवें चरण की डिटेल:


- गजट नोटिफिकेशन जारी होने की तारिख: 26 अप्रैल

- उम्मीदवारों के लिए नामांकन जमा करने की आखिरी तारीख: 3 मई (शुक्रवार)

- उम्मीदवारी वापस लेने की आखिरी तारीख: 6 मई (सोमवार)

- मतदान की तारीख: 20 मई (सोमवार)

- वोटों की गिनती: 4 जून (मंगलवार)

लोकसभा चुनाव 2024: चौथे चरण में इन राज्यों में होगा मतदान

बिहार: बिहार की 40 सीटों पर सभी सात चरणों में मतदान होगा। पांचवें चरण में 5 सीटों पर 20 मई को मतदान होगा।

बिहार: बिहार की 40 सीटों पर सभी सात चरणों में मतदान होगा। पांचवें चरण में 5 सीटों पर 20 मई को मतदान होगा।

महाराष्ट्र: राज्य में पांचवें चरण में चुनाव संपन्न होंगे, शेष 13 सीटों पर 20 मई को मतदान होगा।

ओडिशा: पांचवें चरण में राज्य की 21 सीटों में से पांच पर मतदान होगा।

उत्तर प्रदेश: लोकसभा सीटों के लिहाज से सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में 20 मई को 14 सीटों पर मतदान होगा।

पश्चिम बंगाल: राज्य की 7 सीटों पर पांचवें चरण में मतदान होगा. राज्य में सभी सात चरणों में मतदान होगा।

जम्मू और कश्मीर: एक संसदीय क्षेत्र में पांचवें चरण में मतदान होगा।

लद्दाख: एकल सीट वाले केंद्र शासित प्रदेश में 20 मई को पहले चरण में मतदान होगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।