Loksabha Election 2024 Phase 1: पहले चरण में इन लोकसभा सीटों पर होगी वोटिंग, यहां देखें पूरी लिस्ट

Lok Sabha Election 2024 Phase 1: पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के नेतृत्व वाले UPA ने इन 102 सीटों में से 45 पर जीत हासिल की थी, NDA ने 41 सीटें जीती थीं। पहले चरण की इन सीटों पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) और विपक्षी ‘I.N.D.I.A.’ गठबंधन के साथ-साथ अन्य दलों के नेताओं ने मतदाताओं को लुभाने के लिए जमकर प्रचार किया

अपडेटेड Apr 19, 2024 पर 8:47 AM
LOKSABHA ELECTION 2024 PHASE 1: पहले चरण में इन लोकसभा सिटों पर होगी वोटिंग

Lok Sabha Election 2024 Phase 1: 2024 लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) के लिए मतदान शुक्रवार, 19 अप्रैल को शुरू होने वाला है। पहले चरण का मतदान (First Phase Voting) 21 राज्यों के 102 संसदीय क्षेत्रों में होगा। चुनाव आयोग के शेड्यूल के अनुसार, लोकसभा चुनाव सात चरणों में होंगे। 4 जून को घोषित होने वाले नतीजे देश की अगली सरकार और प्रधानमंत्री का फैसला करेंगे।

इससे पहले बुधवार शाम को पहले चरण की वोटिंग (First Phase Voting) के लिए चुनाव प्रचार का शोर थम गया था। पहले चरण की इन सीटों पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) और विपक्षी ‘I.N.D.I.A.’ गठबंधन के साथ-साथ बाकी दलों के नेताओं ने मतदाताओं को लुभाने के लिए जमकर प्रचार किया।

लोकसभा चुनाव के पहले चरण में आठ केंद्रीय मंत्री, दो पूर्व मुख्यमंत्री और एक पूर्व राज्यपाल चुनाव मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। केंद्रीय सड़क और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी नागपुर लोकसभा क्षेत्र से जीत की हैट्रिक लगाने की आस लगाए बैठे हैं। देश की 18वीं लोकसभा के लिए सात चरणों में 543 सीट पर मतदान होगा और मतगणना चार जून को होगी। पहले चरण में BJP का ज्यादा फोकस तमिलनाडु पर है, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य प्रमुख के अन्नामलाई के नेतृत्व में भगवा पार्टी ने अपना वोट और सीट शेयर बढ़ाने के लिए अपना पूरा जोर लगाया। भगवा पार्टी के लिए दूसरा महत्वपूर्ण राज्य पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र हैं।


Loksabha Chunav 2024: जानिए 19 अप्रैल के पहले चरण में किन सीटों पर होगा चुना

अरुणाचल प्रदेश: सभी 2 लोकसभा सीटों पर होगा मतदान
1.  अरुणाचल पश्चिम
2. अरुणाचल पूर्व

असम: 14 में से 5 लोकसभा सीट पर होगा मतदान
1.  काजीरंगा
2.  सोनितपुर
3.  लखीमपुर
4.  डिब्रूगढ़
5.  जोरहाट

बिहार: 40 में से चार लोकसभा सीटों पर होगा मतदान
1.  औरंगाबाद
2.  गया (SC)
3.  नवादा
4.  जमुई

छत्तीसगढ़: 11 में एक लोकसभा सीट पर होगा मतदान
1. बस्तर

मध्य प्रदेश: 29 में से 6 लोकसभा सीटों पर होगा मतदान
1. सीधी
2. शहडोल एसटी
3. जबलपुर
4. मंडला (ST)
5.  बालाघाट
6.  छिंदवाड़ा

मणिपुर: सभी दो लोकसभा सीटों पर होगा मतदान
1.  इनर मणिपुर
2. आउटर मणिपुर

मेघालय: सभी 2 लोकसभा सीटों पर होगा मतदान
1.  शिलॉन्ग
2. तुरा

मिजोरम: एक लोकसभा सीट पर होगा मतदान
1. मिजोरम

राजस्थान: 25 में 12 लोकसभा सीटों पर होगा मतदान
1. गंगानगर
2. बीकानेर
3. चूरू
4. झुंझुनू
5. सीकर
6. जयपुर ग्रामीण
7. जयपुर
8. अलवर
9. भरतपुर
10.  करौली-धौलपुर
11. दौसा
12. नागौर

तमिलनाडु: सभी 39 साटों पर होगा मतदान
1. तिरुवल्लुर SC
2. चेन्नई उत्तर
3. चेन्नई साउथ
4. चेन्नई सेंट्रल
5. श्रीपेरंबदूर
6. कांचीपुरम एससी
7. अराकोणम
8. वेल्लोर
9. कृष्णागिरी
10. धर्मपुरी
11. तिरुवन्नामलाई
12. अरणी
13. विलुप्पुरम एससी
14. कल्लाकुरिची
15. सेलम
16. नमक्कल
17. इरोड
18. तिरुपुर
19. नीलगिरी एस.सी
20. कोयंबटूर
21. पोलाची
22. डिंडीगुल
23. करूर
24. तिरुचिरापल्ली
25. पेरम्बलूर
26. कुड्डालोर
27.  चिदम्बरम SC
28. मयिलादुथुराई
29. नागापट्टिनम
30. तंजावुर
31. शिवगंगा
32. मदुरै
33. थेनी
34. विरुधुनगर
35. रामनाथपुरम
36. थूथुक्कुडी
37. तेनकासी एससी
38. तिरुनेलवेली
39. कन्याकुमारी

त्रिपुरा: दो में से एक लोकसभा सीट पर होगा मतदान
1. त्रिपुरा पश्चिम

उत्तर प्रदेश: 80 में से आठ लोकसभा सीटों पर होगा मतदान
1. सहारनपुर जनरल
2. कैराना जनरल
3. मुजफ्फरनगर
4. बिजनौर जनरल
5. नगीना
6. मुरादाबाद जनरल
7. रामपुर जनरल
8. पीलीभीत

उत्तराखंड: सभी पांच लोकसभा सीटों पर होगा मतदान
1. टिहरी गढ़वाल
2.  गढ़वाल
3. अल्मोड़ा एस.सी
4. नैनीताल-उधमसिंह नगर
5. हरिद्वार

पश्चिम बंगाल: 42 में से तीन लोकसभा सीटों पर होगा मतदान
1. कूचबिहार SC
2. अलीपुरद्वार ST
3.  जलपाईगुड़ी

अंडमान और निकोबार: एक लोकसभा सीट पर होगा मतदान
1. अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

जम्मू और कश्मीर: पांच में से एक लोकसभा सीट पर होगा मतदान
1. उधमपुर

लक्षद्वीप: एक लोकसभा सीट पर होगा मतदान
1. लक्षद्वीप

पुडुचेरी: एक लोकसभा सीट पर होगा मतदान
1. पुडुचेरी

Lok Sabha Chunav 2024 1st phase Live: एक्टर रजनीकांत ने डाला वोट, नकुलनाथ बोले: छिंदवाड़ा की जनता देगी साथ

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।