Lok Sabha Election 2024: देश में 18वीं लोकसभा चुनाव के चौथे चरण (Fourth Phase) में मध्य प्रदेश के खरगोन समेत 10 राज्यों की कुल 96 सीटों पर चुनाव होंगे। चुनाव आयोग की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, चौथे चरण की नामांकन प्रक्रिया 18 अप्रैल 2024 से शुरू होगी, जो 25 अप्रैल 2024 तक चलेगी। मतदान 13 मई को होगा और नतीजे 4 जून को आएंगे। ऐसे में प्रत्याशी अगर शुभ मुहूर्त और शुभ नक्षत्र में अपना नामांकन दाखिल करते हैं, तो जीत के प्रबल योग बनते है।
दरअसल, शास्त्रों में भी कहा गया है कि कोई भी शुभ कार्य सही नक्षत्र और शुभ मुहूर्त में ही करना चाहिए। इससे ग्रह आपके काम में सफलता दिलाते है। इसी के चलते हमने मध्य प्रदेश के खरगोन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य गोल्ड मेडलिस्ट पंडित डॉ. बसंत सोनी से चौथे चरण के शुभ मुहूर्त और शुभ नक्षत्र बारे में जाना।
Local 18 के मुताबिक, ज्योतिषाचार्य डॉ. बसंत सोनी ने बताया कि लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) के दौरान प्रत्याशी को नामांकन फार्म भरते समय शुभ मुहूर्त के साथ नक्षत्रों का ध्यान भी रखना चाहिए, क्योंकि अच्छे नक्षत्र में फॉर्म भरने से जीत की संभावना बढ़ती है।
कई भी प्रत्याशी फॉर्म भरने के लिए जब घर से निकले, तो माथे पर तिलक और हाथों में कलावा जरूर बांधे, क्योंकि पहले जब राजा युद्ध के मैदान में लड़ने जाते थे, तो तिलक करा कर ही घर से निकलते थे। इसे शुभ माना जाता था, ताकि राजा विजय होकर लौटे। आज के चुनाव भी एक युद्ध के मैदान की तरह ही है, जिसमें हर कोई विजय पाना चाहता है।
ज्योतिषाचार्य की ओर से पंचांग के अनुसार, बताए मुहूर्त में पहला मुहूर्त 18 अप्रैल गुरुवार रहेगा। इस दिन अश्लेषा नक्षत्र है। दूसरा मुहूर्त 20 अप्रैल शनिवार को पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र, 23 अप्रैल मंगलवार को चित्रा नक्षत्र, 24 अप्रैल बुधवार को स्वाति नक्षत्र, 25 अप्रैल गुरुवार को विशाखा नक्षत्र में फॉर्म भरना उम्मीदवारों के लिए शुभ रहेगा।
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है। किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है। ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है। Moneycontrol Hindi का इससे कोई संबंध नहीं।