Lok Sabha Election 2024 Phase 2 Key Candidates: लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में शुक्रवार सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो जाएगा। इस चरण में इस चरण में 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 88 संसदीय सीटों पर वोटिंग होगी। दूसरे चरण में राहुल गांधी, ओम बिरला और हेमा मालिनी जैसे कई बड़े चेहरों समेत 1,202 उम्मीदवार अपनी चुनावी किस्मत आजमाएंगे। चुनाव के बाकी पांच चरण 1 जून तक जारी रहेंगे और वोटों की गिनती 4 जून को होगी। कांग्रेस नेता शशि थरूर, और अभिनेता से नेता बने अरुण गोविल भी लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के प्रमुख उम्मीदवारों में से हैं, जबकि BJP की हेमा मालिनी, ओम बिड़ला और गजेंद्र सिंह शेखावत अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों से जीत की हैट्रिक की तलाश में हैं।
