Lok Sabha Election 2024 Phase 5: पांचवे चरण में 8 राज्यों की इन 49 लोकसभा सीटों पर होगा मतदान

Lok Sabha Chunav 2024 Phase 5: इस चरण में उत्तर प्रदेश की अमेठी, रायबरेली, लखनऊ और कैसरगंज, बिहार की सारण और महाराष्ट्र की सभी छह मुंबई लोकसभा सीटों के साथ-साथ कल्याण पर सभी निगाहें टिकी हैं। पांचवें चरण के बाद छठे चरण का मतदान 25 मई को होगा और आखिरी चरण का मतदान 1 जून को होगा। लोकसभा चुनाव के नतीजों की घोषणा 4 जून को होगी

अपडेटेड May 14, 2024 पर 9:21 PM
Story continues below Advertisement
Lok Sabha Election 2024 Phase 5: पांचवे चरण में 8 राज्यों की इन 49 लोकसभा सीटों पर होगा मतदान

मौजूदा लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चार चरण खत्म होने के साथ, देश अब आम चुनाव के पांचवें चरण की ओर बढ़ रहा है। मौजूदा संसदीय चुनाव के पांचवें चरण के लिए मतदान 20 मई को छह राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों के 49 लोकसभा सीटों पर होगा। इस चरण में बिहार की 5 सीटों, जम्मू-कश्मीर की 1 सीट, झारखंड की 3 सीटों, लद्दाख की 1 सीट, महाराष्ट्र की 13 सीटों, ओडिशा की 5 सीटों, उत्तर प्रदेश की 14 सीटों और पश्चिम बंगाल की 7 सीटों पर मतदान होगा।

इस चरण में उत्तर प्रदेश की अमेठी, रायबरेली, लखनऊ और कैसरगंज, बिहार की सारण और महाराष्ट्र की सभी छह मुंबई लोकसभा सीटों के साथ-साथ कल्याण पर सभी निगाहें टिकी हैं।

इस चरण में जिन बड़े उम्मीदवारों पर नजर रहेगी उनमें उत्तर प्रदेश के अमेठी से स्मृति ईरानी और कांग्रेस के केएल शर्मा, रायबरेली से राहुल गांधी और दिनेश प्रताप सिंह, लखनऊ से केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बिहार के सारण से लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे डॉ. श्रीकांत शिंदे कल्याण से, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल मुंबई उत्तर से, साथ ही मुंबई नॉर्थ-सेंट्रल से वरिष्ठ वकील उज्ज्वल निकम और मुंबई क्षेत्रीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष वर्षा गायकवाड़ शामिल हैं।


पांचवें चरण के बाद छठे चरण का मतदान 25 मई को होगा और आखिरी चरण का मतदान 1 जून को होगा। लोकसभा चुनाव के नतीजों की घोषणा 4 जून को होगी।

Lok Sabha Election 2024: किस राज्य की किस सीट पर होगा मतदान

संख्या बिहार की पांच लोकसभा सीट
1. सीतामढी
2. मधुबनी
3. मुजफ्फरपुर
4. सारण
5. हाजीपुर (SC)

संख्या जम्मू-कश्मीर की एक लोकसभा सीट
1. बारामुला

संख्या लद्दाख की एक लोकसभा सीट
1. लद्दाख

संख्या महाराष्ट्र की 13 लोकसभा सीट
1. धुले
2. डिंडोरी
3. नासिक
4. कल्याण
5. पालघर
6. भिवंडी
7. ठाणे
8. मुंबई उत्तर
9. मुंबई उत्तर-पश्चिम
10. मुंबई उत्तर-पूर्व
11. मुंबई उत्तर-मध्य
12. मुंबई दक्षिण-मध्य
13. मुंबई दक्षिण

संख्या ओडिशा की पांच लोकसभा सीट
1. बरगढ़
2. सुंदरगढ़
3. बोलांगीर
4. कंधमाल
5. अस्का

संख्या UP की 13 लोकसभा सीट
1. मोहनलालगंज (SC)
2. लखनऊ
3. अमेठी
4. रायबरेली
5. जालौन
6.  झांसी
7.  हमीरपुर
8.  बांदा
9.  कौशांबी (SC)
10.  बाराबंकी (SC)
11.  फैजाबाद
12.  कैसरगंज
13.  गोंडा

संख्या पश्चिम बंगाल की सात लोकसभा सीट
1. बनगांव
2. बैरकपुर
3. हावड़ा
4. उलुबेरिया
5. श्रीरामपुर
6.  हुगली
7.  आरामबाग

संख्या झारखंड की तीन लोकसभा सीट
1. चतरा
2. कोडरमा
3. हजारीबाग

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।