Lok Sabha Election: अप्रैल के महीने से देश में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू हो जाएगा। वहीं मतदान की प्रक्रिया जून के महीने तक चलेगी और जून के महीने में ही लोकसभा चुनाव के परिणाम सामने आएंगे। चुनाव आयोग ने 7 चरणों में इलेक्शन करवाने का ऐलान किया है। इसके साथ ही अप्रैल से लेकर जून तक इन चरणों के तहत वोट डाले जाएंगे। वहीं 4 जून को चुनाव नतीजों का ऐलान होगा।
