Lok Sabha Chunav 2024: BJP को मिली 240 सीटें, कांग्रेस 100 के भीतर, इस दिन पीएम मोदी लेंगे शपथ

Lok Sabha Election 2024 Live: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आ गए हैं। इस बार के नतीजों ने विपक्षी खेमे में खुशी का माहौल बना दिया। वहीं बीजेपी को ऐसी जीत मिली है। जिससे उन्हें हार की तरह महसूस हो रही है। लेकिन बेजेपी 240 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है

अपडेटेड Jun 05, 2024 पर 9:17 AM
Story continues below Advertisement
Lok Sabha Election 2024 Live: BJP के नेतृत्व वाली NDA को 292 सीटें मिली हैं। वहीं INDIA ब्लॉक को 233 सीटें मिली हैं।

लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आ गए हैं। इसमें एनडीए को बहुमत मिल गया है। एक बार मोदी सरकार बनने जा रही है। इस बार नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू की भूमिका अहम होगी। चुनावी नतीजों के बाद भी ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि अभी खेला बाकी है। आज एनडीए और इंडिया अलायंस की अहम बैठके हैं। इन बैठकों में ही अगली सरकार का खाका तैयार किया जाएगा। वहीं इस चुनाव में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। उसे 240 सीटों पर जीत हासिल हुई है। जबकि कांग्रेस सचिन की तरह नर्वस नाइंटी का शिकार हो गई है और 99 सीटों पर सिमट गई। यानी शतक से सिर्फ 1 सीट चूक गई।

फिलहाल दोनों ही पार्टियां बहुमत के आंकड़े (272) से दूर हैं। हालांकि BJP के नेतृत्व वाली NDA को 292 सीटें मिली हैं। वहीं INDIA ब्लॉक को 233 सीटें मिली हैं। इसके अलावा ओडिशा में 24 साल का पटनायक राज खत्म हुआ, अब वहां BJP की सरकार होगी।

किस पार्टी को कितनी मिली सीटें


अन्य बड़े दलों की बात करें तो इंडिया गठबंधन में शामिल और यूपी में बीजेपी को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाने वाली समाजवादी पार्टी (SP) ने इस बेहतर प्रदर्शन किया है। पार्टी ने 37 सीटों पर जीत हासिल की है। इसके साथ ही देश की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने 29 सीटों पर जीत दर्ज की है। पश्चिम बंगाल में बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। वहीं द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (DMK) ने इस लोकसभा चुनाव में 22 सीटों पर जीत हासिल की है। तेलगु देशम पार्टी (TDP) को 16 सीटों पर जीत मिली है। बिहार में नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (JDU) का को 12 सीटों पर जीत हासिल हुई है। बीजेपी को इस बार कई जगह से तगड़ा झटका लगा है।

महाराष्ट्र में बीजेपी को झटका

महाराष्ट्र में भी एनडीए को तगड़ा झटका लगा है। राज्य में उद्धव ठाकरे की शिवसेना को बड़ी सफलता मिली है। उनकी पार्टी शिवसेना (उद्धव गुट) ने इस चुनाव में 9 सीटों पर जीत दर्ज की है। उनके गठबंधन सहयोगी एनसीपी (शरद पवार गुट) ने 7, शिवसेना (शिंदे गुट) ने 7 सीटों पर जीत हासिल की है। महाविकास अघाड़ी (MVA) की ओर से उद्धव ठाकरे की शिवसेना ने यवतमाल-वाशिम, मुंबई उत्तर-पूर्व, मुंबई दक्षिण-मध्य, मुंबई दक्षिण और शिरडी लोकसभा सीटों पर जीत हासिल की है। कांग्रेस ने अमरावती, नंदुरबार और मुंबई उत्तर-मध्य पर जीत हासिल की है। इधर शरद पवार की एनसीपी ने डिंडोरी, बारामती लोकसभा सीटों पर जीत हासिल की है।

महाराष्ट्र में 11 सीटों पर महायुति की जीत

महाराष्ट्र में महायुति के घटक दलों में से भाजपा ने अकोला, नागपुर, पालघर, सतारा और रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं एकनाथ शिंदे की शिवसेना न बुलढाणा, कल्याण, मुंबई उत्तर-पश्चिम, मावल, हातकणंगले लोकसभा सीटों पर जीत मिली है। जबकि अजित पवार की एनसीपी को रायगढ़ लोकसभा सीट पर जीत मिली है।

आप और झारखंड मुक्ति मोर्चा 3-3 सीटों पर मिली जीत 

वहीं इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग को 3 सीट, आम आदमी पार्टी (AAP) को 3 सीट, झारखंड मुक्ति मोर्चा को 3 सीट, आंध्र प्रदेश की जनसेना पार्टी को 2 सीट, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी-लेनिनवादी लिबरेशन) को 2 सीट, जनता दल (सेक्युलर) को 2 सीट, विदुथलाई चिरुथैगल काची को 2 सीट, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी को 2 सीट, राष्ट्रीय लोक दल को 2 सीट और जम्मू एंड कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस तो 2 सीट पर जीत मिली है।

Lok Sabha Chunav 2024 Live: NDA 290 के पार, आज नीतीश और चंद्रबाबू नायडू दिल्ली का करेंगे दौरा

MoneyControl News

MoneyControl News

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।