Get App

Lok Sabha Chunav 2024: BJP को मिली 240 सीटें, कांग्रेस 100 के भीतर, इस दिन पीएम मोदी लेंगे शपथ

Lok Sabha Election 2024 Live: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आ गए हैं। इस बार के नतीजों ने विपक्षी खेमे में खुशी का माहौल बना दिया। वहीं बीजेपी को ऐसी जीत मिली है। जिससे उन्हें हार की तरह महसूस हो रही है। लेकिन बेजेपी 240 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 05, 2024 पर 9:17 AM
Lok Sabha Chunav 2024: BJP को मिली 240 सीटें, कांग्रेस 100 के भीतर, इस दिन पीएम मोदी लेंगे शपथ
Lok Sabha Election 2024 Live: BJP के नेतृत्व वाली NDA को 292 सीटें मिली हैं। वहीं INDIA ब्लॉक को 233 सीटें मिली हैं।

लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आ गए हैं। इसमें एनडीए को बहुमत मिल गया है। एक बार मोदी सरकार बनने जा रही है। इस बार नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू की भूमिका अहम होगी। चुनावी नतीजों के बाद भी ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि अभी खेला बाकी है। आज एनडीए और इंडिया अलायंस की अहम बैठके हैं। इन बैठकों में ही अगली सरकार का खाका तैयार किया जाएगा। वहीं इस चुनाव में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। उसे 240 सीटों पर जीत हासिल हुई है। जबकि कांग्रेस सचिन की तरह नर्वस नाइंटी का शिकार हो गई है और 99 सीटों पर सिमट गई। यानी शतक से सिर्फ 1 सीट चूक गई।

फिलहाल दोनों ही पार्टियां बहुमत के आंकड़े (272) से दूर हैं। हालांकि BJP के नेतृत्व वाली NDA को 292 सीटें मिली हैं। वहीं INDIA ब्लॉक को 233 सीटें मिली हैं। इसके अलावा ओडिशा में 24 साल का पटनायक राज खत्म हुआ, अब वहां BJP की सरकार होगी।

किस पार्टी को कितनी मिली सीटें

अन्य बड़े दलों की बात करें तो इंडिया गठबंधन में शामिल और यूपी में बीजेपी को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाने वाली समाजवादी पार्टी (SP) ने इस बेहतर प्रदर्शन किया है। पार्टी ने 37 सीटों पर जीत हासिल की है। इसके साथ ही देश की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने 29 सीटों पर जीत दर्ज की है। पश्चिम बंगाल में बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। वहीं द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (DMK) ने इस लोकसभा चुनाव में 22 सीटों पर जीत हासिल की है। तेलगु देशम पार्टी (TDP) को 16 सीटों पर जीत मिली है। बिहार में नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (JDU) का को 12 सीटों पर जीत हासिल हुई है। बीजेपी को इस बार कई जगह से तगड़ा झटका लगा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें