Lok Sabha Election Schedule: कब और कहां देखें लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, चुनाव आयोग करेगा ऐलान

Lok Sabha Election Schedule: लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व वाले NDA और ढीले-ढाले विपक्षी गुट I.N.D.I.A. के बीच कड़ी राजनीतिक लड़ाई देखने को मिलेगी। जिसका नेतृत्व कांग्रेस कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली NDA सरकार लगातार तीसरे कार्यकाल पर नजर बनाए हुए है

अपडेटेड Mar 15, 2024 पर 5:21 PM
Lok Sabha Elections 2024: कब और कहां देखें लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान

Lok Sabha Election Schedule: चुनाव आयोग (EC) लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) की तारीखों ऐलान कल यानी शनिवार को करने जा रहा है। आम चुनाव 2024 की तारीखों के साथ, ECI शनिवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कुछ राज्य विधानसभा चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा भी करेगा। मौजूदा लोकसभा का कार्यकाल 16 जून को खत्म हो रहा है और नई लोकसभा का गठन उससे पहले होना है। आंध्र प्रदेश, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और ओडिशा में विधानसभाओं का कार्यकाल जून में अलग-अलग तारीखों पर खत्म हो रहा है।

चुनाव आयोग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक पोस्ट में कहा कि लोकसभा चुनाव और कुछ राज्यों में विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा करने के लिए शनिवार को दोपहर तीन बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित किया जाएगा।

पिछली बार लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा 10 मार्च को की गई थी और 11 अप्रैल से सात चरणों में मतदान हुआ था। मतगणना 23 मई को हुई थी।


कब और कहां देखें लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान?

जैसा कि चुनाव आयोग ने अपनी पोस्ट में कहा कि प्रेस कॉन्फ्रेंस को ECI के सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइवस्ट्रीम किया जाएगा।

चुनाव आयोग का Youtube चैनल- https://www.youtube.com/eci

चुनाव आयोग का X हैंडल- https://twitter.com/ECISVEEP

चुनाव आयोग Facebook चैनल- https://www.facebook.com/ECI/

आयोग के इन सभी प्लेटफॉर्म पर आप लाइव जान पाएंगे कि आगामी लोकसभा चुनाव कब से और कितने चरणों में होंगे।

इसके अलावा Moneycontrol Hindi के Youtube और Facebook पेज पर और साथ ही वेबसाइट पर भी आपके लिए चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस लाइव दिखाई जाएगी। वेबसाइट पर आप हमारे लाइव ब्लॉग से जुड़ कर पल-पल का अपडेट भी जान सकते हैं।

Moneycontrol Hindi youtube: https://www.youtube.com/@MoneyControlHindi18

Moneycontrol Hindi Facebook: https://www.facebook.com/moneycontrolhindi

चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद क्या होता है?

लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Elections 2024) की घोषणा होते ही आदर्श आचार संहिता या MCC लागू हो जाएगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, लोकसभा 2024 के चुनाव सात चरणों में होने की संभावना है।

चुनाव आयोग ने 2014 में भी चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाए जाने की सूचना एक दिन पहले दी थी। प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए पत्रकारों को एक दिन पहले शाम को निमंत्रण भेजा गया था।

आगामी चुनावों में 12 लाख से ज्यादा मतदान केंद्रों पर करीब 97 करोड़ लोग मतदान करने के पात्र हैं।

पिछले संसदीय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 303 सीटें जीती थी, जबकि कांग्रेस को 52 सीट मिली थीं। वह लोकसभा में विपक्ष के नेता का पद हासिल करने के लिए पर्याप्त संख्या बल नहीं जुटा पाई थी।

आगामी संसदीय चुनाव को विपक्षी गठबंधन ‘I.N.D.I.A.’ (इंडियन नेशनल डेवलेपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस) के लिए ‘करो या मरो’ के मुकाबले के तौर पर देखा जा रहा है।

‘News18’ के ‘ओपीनियन पोल’ के अनुसार, BJP नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन आगामी चुनावों में ‘ऐतिहासिक जनादेश’ की ओर बढ़ रहा है।

इसमें दावा किया गया है कि NDA को 543 सदस्यीय लोकसभा में 411 सीट मिल सकती हैं जिसमें से अकेले भाजपा को रिकॉर्ड 350 सीट मिल सकती हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।