बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने एक अहम फैसला लिया है। मायावती ने आकाश आनंद को बीएसपी के सभी पदों से हटाया दिया है और उन्हें अपरिपक्व नेता कहा है। इसके साथ ही नेशनल कोऑर्डिनेटर पद से भी आकाश आनंद को हटा दिया गया है। मायावती ने मंगलवार रात अपने भतीजे आकाश आनंद को अपने उत्तराधिकारी और पार्टी के राष्ट्रीय समन्वयक (नेशनल कोऑर्डिनेटर) की जिम्मेदारियों से हटा दिया है।
