Lok Sabha Election 2024: देश में कुछ ही दिनों में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान किया जाएगा। इस बीच देश में कई लोकसभा क्षेत्र हॉट सीट के तौर पर भी देखी जा रही है। इस बीच कोटा लोकसभा सीट भी काफी अहम बनी हुई है। कोटा से वर्तमान में ओम बिरला सांसद हैं और लोकसभा अध्यक्ष भी हैं। राजस्थान का कोटा पूरे भारत में JEE, NEET के उम्मीदवारों के लिए केंद्र है। हालांकि इसे कई लोग छात्रों की आत्महत्या की जगह के तौर पर भी जान रहे हैं, जहां साल 2023 में 26 कोचिंग छात्रों ने आत्महत्या की, जो अब तक की सबसे अधिक संख्या है। लोकसभा चुनाव करीब आने के साथ ही कोटा से बीजेपी उम्मीदवार ओम बिरला ने कहा कि वह इन आत्महत्याओं से दुखी हैं। साथ ही उन्होंने इसे रोकने के लिए बेहतर प्रयास करने का वादा किया।
