Lok Sabha Elections 2024: AAP ने दिल्ली और हरियाणा में उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, सोमनाथ भारती को भी दिया टिकट

Lok Sabha Elections 2024: AAP ने दिल्ली, हरियाणा, गोवा और गुजरात में कांग्रेस पार्टी के साथ लोकसभा चुनावों के लिए सीट-बंटवारे को लेकर समझौते पर मुहर लगने के कुछ दिनों बाद अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है। एक संयुक्त बयान में दोनों पार्टियों ने कहा कि उन्होंने आपसी सहमति से पंजाब में एक साथ चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है

अपडेटेड Feb 27, 2024 पर 4:44 PM
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आपराधिक मानहानि मामले में 29 फरवरी को पेश होने का निर्देश दिया।

Lok Sabha Elections 2024: आम आदमी पार्टी (AAP) ने आने वाले लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Polls) में दिल्ली (Delhi) और हरियाणा (Haryana) के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। AAP नेता और दिल्ली के मंत्री गोपाल राय ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आगामी लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन हुआ है, जिसके तहत राजधानी में AAP चार और कांग्रेस तीन सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

गोपाल राय ने बताया कि पूर्वी दिल्ली से कुलदीप कुमार से चुनाव लड़ेंगे। नई दिल्ली सीट से सोमनाथ भारती चुनाव लड़ेंगे, दक्षिणी दिल्ली सीट से सहीराम पहलवान और पश्चिम दिल्ली से महाबल मिश्रा चुनाव लड़ेंगे।


वहीं हरियाणा की एक सीट के लिए उम्मीदवार के नाम की घोषणा की गई है। राय ने बताया कि हरियाणा में सुशील गुप्ता कुरूक्षेत्र लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे।

कांग्रेस और AAP के बीच हुआ गठबंधन

कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने पिछले हफ्ते ही आगामी लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) के लिए सीट बंटवारे की घोषणा की थी। गठबंधन के तहत दिल्ली में AAP 4 और कांग्रेस 3 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसके साथ ही आम आदमी पार्टी गुजरात की भरूच और भावनगर सीट और हरियाणा की कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट पर भी चुनाव लड़ेगी।

AAP दक्षिणी दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, पूर्वी दिल्ली और नई दिल्ली लोकसभा सीट पर उम्मीदवार उतारेगी, जबकि कांग्रेस चांदनी चौक, उत्तर पश्चिम दिल्ली और उत्तर पूर्वी दिल्ली सीट पर चुनाव लड़ेगी।

राष्ट्रीय राजधानी में 7 लोकसभा सीट हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में सभी सीट भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने जीती थीं। कांग्रेस सभी सीटों पर दूसरे नंबर पर रही थी और आम आदमी पार्टी तीसरे नंबर पर।

इसके अलावा चंडीगढ़ लोकसभा सीट से कांग्रेस अपना उम्मीदवार उतारेगी। जबकि पंजाब कांग्रेस और AAP ने पंजाब में अलग-अलग चुनाव लड़ने का फैसला किया है।

Lok Sabha Elections 2024: क्या इस बार लोकसभा का चुनाव लड़ेंगी वित्त मंत्री सीतारमण? BJP का आया बड़ा बयान

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।