सुनीता केजरीवाल ने पूर्वी दिल्ली से आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार के पक्ष में रोड शो करते हुए अपने पति और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को ऐसा 'शेर' बताया, जिसे हराया नहीं जा सकता। गाड़ी की छत पर खड़े होकर रोड शो करते हुए सुनीता केजरीवाल ने पूर्वी दिल्ली के कोंडली इलाके में वोटरों का स्वागत किया। उनका कहना था कि दिल्ली के सीएम को इसलिए जेल जाना पड़ा है, क्योंकि उन्होंने स्थापित करने, मुफ्त बिजली मुहैया कराने और मोहल्ला क्लीनिक शुरू करने में दिलचस्पी दिखाई।
