Get App

Lok Sabha Elections 2024: गडकरी, खट्टर, पीयूष गोयल और अनुराग ठाकुर, BJP ने 72 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट की जारी

Lok Sabha Elections 2024: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए बुधवार को 72 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी। लिस्ट में केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी, पीयूष गोयल और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई सहित कई प्रमुख नेताओं के नाम शामिल हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 13, 2024 पर 7:57 PM
Lok Sabha Elections 2024: गडकरी, खट्टर, पीयूष गोयल और अनुराग ठाकुर, BJP ने 72 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट की जारी
Lok Sabha Elections 2024: गडकरी, खट्टर, पीयुष गोयल और अनुराग ठाकुर, BJP ने 72 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट की जारी

Lok Sabha Elections 2024: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बुधवार को लोकसभा चुनाव (Loksabha Elections) के लिए अपने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी। लिस्ट में 72 नाम शामिल हैं, जिसमें केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, अनुराग सिंह ठाकुर, प्रल्हाद जोशी और पीयूष गोयल जैसे प्रमुख नाम हैं। अनुराग सिंह ठाकुर को हिमाचल प्रदेश की हमीपुर सीट से, गडकरी को नागपुर से, प्रल्हाद जोशी को धारवाड़ से, पीयूष गोयल को मुंबई उत्तर से, राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे को बेंगलुरु उत्तर से, तेजस्वी सूर्या को बेंगलुरु दक्षिण से और त्रिवेन्द्र सिंह रावत को हरिद्वार से टिकट दिया गया है।

इस हफ्ते की शुरुआत में हरियाणा के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने वाले मनोहर लाल खट्टर करनाल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। BJP की केंद्रीय चुनाव समिति ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों पर निर्णय लेने के लिए सोमवार को अपनी दूसरी बैठक की, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत इसके वरिष्ठ नेताओं ने दूसरी लिस्ट के उम्मीदवारों के नाम पर मोहर लगाई।

गड़करी एक बार फिर नागपुर से चुनाव लड़ेंगे जबकि गोयल मुंबई (उत्तर) से पहली बार लोकसभा चुनाव मैदान में उतरेंगे। खट्टर को हरियाणा के करनाल से और बोम्मई को हावेरी से पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया गया है।

केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर एक बार फिर हमीरपुर से, प्रह्लाद जोशी कर्नाटक के धारवाड़ से, भगवंत खूबा महाराष्ट्र के बीदर और भारती प्रवीण पवार डिंडोरी से मैदान में होंगे। भाजपा ने पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा के दामाद सी एन मंजूनाथ को बेंगलुरु ग्रामीण लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है जहां उनका मुकाबला कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार के भाई डी के सुरेश से होगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें