कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की छठी सूची जारी कर दी है। इसमें राजस्थान के लिए चार और तमिलनाडु के लिए एक उम्मीदवार का ऐलान किया गया है। सूची में राजस्थान की अजमेर सीट से रामचंद्र चौधरी, राजसमंद से सुदर्शन रावत, भीलवाड़ा से डॉ. दामोदर गुर्जर और कोटा से प्रह्लाद गुंजल को चुनावी मैदान में उतारा गया है।
