Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस ने गुजरात में 10 उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, दो विधायकों को भी टिकट, देखें पूरी लिस्ट

Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनावों के उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की है। पार्टी ने इस लिस्ट में गुजरात की 26 सीटें से 7 सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित किए हैं। पार्टी ने राज्य में दो सीटें आम आदमी पार्टी के लिए छोड़ी हैं। ऐसे में पार्टी राज्य की कुल 24 सीटों पर चुनाव लड़ रही है

अपडेटेड Mar 13, 2024 पर 12:32 PM
Story continues below Advertisement
Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस ने गुजरात की 26 सीटें से 7 सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित किए हैं

Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस (Congress) ने आगामी लोकसभा चुनावों के लिए गुजरात (Gujarat) में कुल 26 उम्मीदवारों में से 7 की घोषणा कर दी है। कांग्रेस गुजरात में 24 सीटों पर लड़ने जा रही है, क्योंकि उसने I.N.D.I.A. गुठबंधन के तहत आम आदमी पार्टी (AAP) के लिए भरूच और भावनगर लोकसभा सीट छोड़ दी है। इसके साथ ही पार्टी ने इस बार दो विधायकों को भी मैदान में उतारा है। बनासकांठा से मौजूदा विधायक गेनीबेन ठाकोर और वलसाड से विधायक अनंत पटेल को लोकसभा चुनाव के मैदान में उतारा। साथ ही पार्टी ने अपने एक प्रवक्ता रोहन गुप्ता को भी टिकट दिया है। पार्टी के 17 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा बाकी है।

BJP अब तक 15 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी है। इसके साथ ही कुछ सीटों पर अब तस्वीर साफ हो गई है। इनमें कच्छ, बनासकांठा, अहमदाबाद पश्चिम, पोरबंदर व बारडोली शामिल हैं। ये कांग्रेस की दूसरी लिस्ट थी, जिसमें कुल 43 उम्मीदवारों नाम हैं। कांग्रेस लोकसभा चुनाव के लिए अब तक 82 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है।

वेणुगोपाल ने बताया कि कांग्रेस उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट में 10 उम्मीदवार सामान्य वर्ग से हैं, जबकि 33 प्रत्याशी अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़े वर्ग और अल्पसंख्यक समुदायों से हैं। कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पांच राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश के लिए सोमवार को 60 से ज्यादा उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा की थी, जिनमें 43 पर मुहर लगाई थी।


कैसे थे 2019 लोकसभा चुनाव के नतीजे?

वहीं अगर 2019 लोकसभा चुनाव के नतीजों पर एक नजर डाली जाए, तो गुजरात स्वभाविक तौर पर BJP का ही गढ़ रहा है, उन चुनाव में भी यही साबित हुआ।

क्योंकि BJP ने राज्य की 26 सीटों पर चुनाव लड़ा और सभी सीटों पर जीत हासिल की। BJP के खाते में 62.21% वोट भी गया। उधर कांग्रेस ने भी सभी 26 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे, लेकिन उसे हार का सामना करना पड़ा था।

गुजरात लोकसभा चुनाव के लिए यहां देखें कांग्रेस की पूरी लिस्ट:

लोकसभा सीट उम्मीदवार
कच्छ (SC) नीतीशभाई लालन
बनासकांठा जेनीबेन ठाकोर
पाटण
गांधीनगर
अहमदाबाद पश्चिम (SC) भरत मकवाना
अहमदाबाद पूर्व रोहन गुप्ता
राजकोट
पोरबंदर ललितभाई वसोया
जामनगर
आणंद
खेड़ा
पंचमहल
दाहोद
भरूच
बारडोली (ST) सिद्धार्थ चौधरी
नवसारी
वलसाड अनंतभाई पटेल

Lok Sabha Elections 2024: गुजरात की 26 में 15 लोकसभा सीट पर BJP ने उतारे उम्मीदवार, यहां देखें पूरी लिस्ट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।