Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस (Congress) ने आगामी लोकसभा चुनावों के लिए गुजरात (Gujarat) में कुल 26 उम्मीदवारों में से 7 की घोषणा कर दी है। कांग्रेस गुजरात में 24 सीटों पर लड़ने जा रही है, क्योंकि उसने I.N.D.I.A. गुठबंधन के तहत आम आदमी पार्टी (AAP) के लिए भरूच और भावनगर लोकसभा सीट छोड़ दी है। इसके साथ ही पार्टी ने इस बार दो विधायकों को भी मैदान में उतारा है। बनासकांठा से मौजूदा विधायक गेनीबेन ठाकोर और वलसाड से विधायक अनंत पटेल को लोकसभा चुनाव के मैदान में उतारा। साथ ही पार्टी ने अपने एक प्रवक्ता रोहन गुप्ता को भी टिकट दिया है। पार्टी के 17 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा बाकी है।
