Get App

Lok Sabha Elections 2024: कैसे चेक करें अपना पोलिंग बूथ? वोटिंग के दिन क्या करें और क्या नहीं करें

लोकसभा चुनाव की शुरुआत 19 अप्रैल से हो रही है। इस बार कुल 7 चरणों में लोकसभा चुनाव होने हैं। इसके साथ ही, चार राज्यों के विधानसभा चुनाव भी हो रहे हैं, जिनमें आंध्र प्रदेश, ओडिशा, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश शामिल हैं। 19 अप्रैल को पहले चरण में 21 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के कुल 102 लोकसभा क्षेत्रों में चुनाव होंगे। अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम के विधानसभा चुनाव भी 19 अप्रैल को होंगे

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 18, 2024 पर 10:07 PM
Lok Sabha Elections 2024: कैसे चेक करें अपना पोलिंग बूथ? वोटिंग के दिन क्या करें और क्या नहीं करें
बटन दबाने के बाद EVM से लिंक्ड VVPAT मशीन के आउटपुट की जांच करना न भूलें

लोकसभा चुनाव की शुरुआत 19 अप्रैल से हो रही है। इस बार कुल 7 चरणों में लोकसभा चुनाव होने हैं। इसके साथ ही, चार राज्यों के विधानसभा चुनाव भी हो रहे हैं, जिनमें आंध्र प्रदेश, ओडिशा, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश शामिल हैं। 19 अप्रैल को पहले चरण में 21 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के कुल 102 लोकसभा क्षेत्रों में चुनाव होंगे। अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम के विधानसभा चुनाव भी 19 अप्रैल को होंगे।

अपने पोलिंग बूथ का कैसे पता लगाएं?

मतदान के मकसद से अपने पोलिंग बूथ का पता लगाने के लिए आप चुनाव आयोग की वेबसाइट electoralsearch.eci.gov.in. पर तीन अलग-अलग तरीकों का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप अपने चुनाव फोटो पहचान पत्र (EPIC) का इस्तेमाल करें और EPIC कोड डालकर 'सर्च' पर करें। इसके बाद बूथ के बारे में जानकारी स्क्रीन पर दिख जाएगी।

आप ब्यौरा डालकर भी पोलिंग बूथ खोज सकते हैं। इसके तहत, आपको नाम, रिश्तेदार का नाम, जन्म तिथि, लिंग और जिला जैसी व्यक्तिगत जानकारी डालनी होगी, जो आपके वोटर कार्ड पर अंकित है। ये जानकारी डालने के बाद 'सर्च' पर क्लिक करें और पोलिंग बूथ का ब्यौरा आपको स्क्रीन पर मिल जाएगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें