Lok Sabha Elections 2024 Highlights: भारतीय जनता पार्टी (BJP) की हरियाणा इकाई के अध्यक्ष नायब सिंह सैनी ने हरियाणा के नए मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। सैनी के अलावा कंवरपाल सिंह गुर्जर, मूल चंद शर्मा, रणजीत सिंह चौटाला, जयप्रकाश दलाल और डॉ. बनवारी लाल ने मंत्री पद की शपथ ली। जननायक जनता पार्टी (JJP) और BJP का गठबंधन टूटने के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को मंगलवार सुबह अपना इस्तीफा सौंप दिया
Lok Sabha Elections 2024 Highlights: भारतीय जनता पार्टी (BJP) की राज्य इकाई के अध्यक्ष नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini CM of Haryana) ने हरियाणा की कमान संभाल ली है। नायब सिंह सैनी ने मंगलवार शाम चंडीगढ़ के राजभवन में हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। आगामी लोकसभा चुनाव से पहले हरियाणा की राजनीति में मंगलवार को हुए एक नाटकीय घटनाक्रम में मुख्यमंत्री म
Lok Sabha Elections 2024 Highlights: भारतीय जनता पार्टी (BJP) की राज्य इकाई के अध्यक्ष नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini CM of Haryana) ने हरियाणा की कमान संभाल ली है। नायब सिंह सैनी ने मंगलवार शाम चंडीगढ़ के राजभवन में हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। आगामी लोकसभा चुनाव से पहले हरियाणा की राजनीति में मंगलवार को हुए एक नाटकीय घटनाक्रम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इसके कुछ ही देर बाद भारतीय जनता पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष नायब सिंह सैनी को विधायक दल का नेता चुन लिया गया।
54 वर्षीय सैनी को खट्टर का करीबी माना जाता है। उन्होंने खट्टर की जगह ली है, जिनका अक्टूबर के अंत में मुख्यमंत्री के रूप में दूसरा कार्यकाल खत्म होना था। विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद सैनी ने खट्टर और अन्य नेताओं के साथ राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया।
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) से ताल्लुक रखने वाले नायब सिंह सैनी कुरुक्षेत्र से सांसद हैं और पिछले साल अक्टूबर में ओम प्रकाश धनखड़ को हटाकर उन्हें प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। इस बदलाव को ओबीसी समुदाय पर अपनी पकड़ मजबूत करने के BJP के प्रयास के तौर पर देखा गया था। राज्य में सबसे अधिक आबादी जाट समुदाय की है। माना जाता है कि इस समुदाय का वोट कांग्रेस, जननायक जनता पार्टी (JJP) और इंडियन नेशनल लोकदल के बीच बंट जाता है।
सैनी ने प्रदेश संगठन में कई पदों पर जिम्मेदारी संभाली है। वह बीजेपी की युवा इकाई भारतीय जनता युवा मोर्चा में भी कई दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं। साल 2012 में उन्हें बीजेपी ने अंबाला इकाई का जिला अध्यक्ष बनाया था और फिर साल 2014 में वह नारायणगढ़ विधानसभा क्षेत्र से जीतकर पहली बार विधानसभा पहुंचे। वह हरियाणा सरकार में राज्य मंत्री भी रहे हैं। साल 2019 में वह कुरुक्षेत्र से सांसद चुने गए।
लोकसभा चुनाव से ठीक पहले हुआ बदलाव
हरियाणा में मुख्यमंत्री को ऐसे समय में बदला गया है, जब लोकसभा चुनाव की घोषणा होने में कुछ ही दिन बचे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को हरियाणा में ही थे। गुरुग्राम में एक सरकारी कार्यक्रम में उन्होंने खट्टर की जमकर तारीफ की थी। तब किसी को यह अनुमान भी नहीं था कि अगले ही दिन खट्टर को इस्तीफा देना पड़ जाएगा।
हरियाणा विधानसभा के पिछले चुनाव के बाद बीजेपी ने जेजेपी के साथ मिलकर और कुछ निर्दलीय विधायकों के समर्थन से सरकार बनाई थी। मनोहर लाल खट्टर मुख्यमंत्री और JJP अध्यक्ष दुष्यंत चौटाला उपमुख्यमंत्री बने।
क्यों टूटा BJP-JJP गठबंधन?
JJP आगामी लोकसभा चुनाव में हिसार और भिवानी-महेंद्रगढ़ सीट से अपना उम्मीदवार उतारना चाह रही थी, लेकिन BJP दोनों सीट छोड़ने के लिए तैयार नहीं थी, क्योंकि पिछले लोकसभा चुनाव में उसने राज्य की सभी 10 सीट पर जीत हासिल की थी।
दुष्यंत चौटाला ने सोमवार को बीजेपी अध्यक्ष नड्डा के साथ सीटों के बंटवारे के सिलसिले में बातचीत भी की थी, लेकिन संभवत: वह विफल रही। इससे पहले कि गठबंधन टूटने को लेकर कोई औपचारिक घोषणा होती, बीजेपी ने मुख्यमंत्री खट्टर का इस्तीफा दिला दिया और विधायक दल के नए नेता का चयन कर लिया।
वर्तमान में 90 सदस्यीय हरियाणा विधानसभा में BJP के 41 विधायक और JJP के 10 विधायक हैं। इस गठबंधन को 7 में से 6 निर्दलीय विधायकों का भी समर्थन प्राप्त था। आंकड़ों के लिहाज से BJP सरकार को फिलहाल कोई खतरा नहीं दिख रहा है। मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के 30 विधायक हैं और इंडियन नेशनल लोकदल तथा हरियाणा लोकहित पार्टी के पास एक-एक सीट है।