MP Lok Sabha Elections 2024: शिवराज को त्याग का तोहफा, BJP ने 8 सांसदों के टिकट काटे, देखें पूरी लिस्ट

MP Lok Sabha Elections 2024: मध्य प्रदेश के लिए अपने उम्मीदवारों की लिस्ट में, BJP ने भोपाल से प्रज्ञा ठाकुर समेत आठ मौजूदा सांसदों की जगह नए चेहरों को शामिल किया है। पार्टी 2019 में 28 सीटें जीतने के अपने शानदार रिकॉर्ड को बरकरार रखने कोशिश कर रही है। पार्टी ने 15 मौजूदा सांसदों को दोबारा टिकट दिया गया है

अपडेटेड Mar 14, 2024 पर 2:23 PM
Lok Sabha Elections 2024: BJP ने मध्य प्रदेश में गुना सीट से ज्योतिरादित्य सिंधिया और विदिशा से शिवराज सिंह चौहान को मैदान में उतारा

MP Lok Sabha Elections 2024: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) के लिए मध्य प्रदेश (MP) की सभी 29 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। पार्टी 2019 में 28 सीटें जीतने के अपने शानदार रिकॉर्ड को बरकरार रखने कोशिश कर रही है। इसी कड़ी में उसने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को टिकट दिया है। जबकि अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चाओं में रहने वालीं सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर की जगह भोपाल में किसी दूसरे उम्मीदवार को टिकट दिया है। ठाकुर उन आठ मौजूदा सांसदों में से एक हैं, जिनका टिकट काट दिया गया है और 15 मौजूदा सांसदों को दोबारा टिकट दिया गया है।

ढाई महीने पहले ही शिवराज सिंह चौहान की जगह पार्टी ने मोहन यादव को मुख्यमंत्री के पद पर बैठाया था। अब पार्टी ने शिवराज के इस त्याग के बदले उन्हें तोहफा दिया है। चौहान को विदिशा से उम्मीदवार बनाया गया है। गुना से जहां केपी सिंह यादव की जगह ज्योतिरादित्य सिंधिया को टिकट मिला है, तो वहीं सागर से मौजूदा सांसद राजबहादुर सिंह की जगह महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष लता वानखेड़े को टिकट दिया गया है।

जिन 13 मौजूदा सांसदों को उनकी सीटों से फिर से लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) के मैदान में उतारा गया है, उनमें केंद्रीय मंत्री और 3 बार के सांसद वीरेंद्र कुमार शामिल हैं, जो टीकमगढ़-SC सीट से चुनाव लड़ेंगे। सबसे वरिष्ठ मौजूदा सांसद वीरेंद्र कुमार खटीक को आठवीं बार लोकसभा चुनाव का टिकट मिला है।


BJP ने अपनी दूसरी लिस्ट में मध्य प्रदेश में दो महिलाओं को टिकट दिया है, जिन सीट पर ये दो महिला उम्मीदवार उतारी गई हैं, उनमें से एक है बालाघाट और दूसरी है धार। दोनों ही सीटों पर पार्टी ने अपने मौजूदा सांसद- ढाल सिंह बिसेन (बालाघाट) और छतर सिंह दरबार (धार) का टिकट काट दिया है।

MP लोकसभा चुनाव के लिए यहां देखें BJP की पूरी लिस्ट:

लोकसभा सीट उम्मीदवार
मुरैना शिवमंगल सिंह तोमर
भिंड संध्या राय
ग्वालियर भारत सिंग कुशवाह
गुना ज्यातिरादित्य सिंध्या
सागर लता वानखेड़े
टीकमगढ़ विरेंद्र खटीक
दमोह राहुल लोधी
खजुराहो वीडी शर्मा
सतना गणेश सिंह
रीवा जनार्दन मिश्रा
सीधी राजेश मिश्रा
शहडोल हिमाद्री सिंह
जबलपुर आशीष दुबे
मंडला फग्गन सिंह कुलस्ते
होशंगाबाद दर्शन सिंह चौधरी
विदिशा शिवराज सिंह चौहान
भोपाल आलोक शर्मा
राजगढ़ रोडमल नागर
देवास महेंद्र सिंह सोलंकी
मंदसौर सुधीर गुप्ता
रतलाम अनिता नागर सिंह चौहान
खरगोन गजेंद्र पटेल
खंडवा ज्ञानेश्वर पाटिल
बैतूल दुर्गादास उइके
बालाघाट डॉ. भारती पारधी
छिंदवाड़ा विवेक बंटी साहू
इंदौर शंकर लालवानी
उज्जैन अनिल फिरोजिया
धार सावित्री ठाकुर

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।