Lok Sabha Elections 2024: समाजवादी पार्टी ने UP की 16 लोकसभा सीटों पर उतारे उम्मीदवार, मैनपुरी से लड़ेंगी डिंपल यादव

Lok Sabha Elections 2024: सपा की ओर से ये लिस्ट ऐसे समय जारी की गई है, जब महागठबंधन के प्रमुख घटक दल कांग्रेस के साथ सीट के बंटवारे को लेकर कोई औपचारिक घोषणा नहीं की गई है। ये घटनाक्रम इसलिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी विपक्षी INDIA गुट का हिस्सा है और कांग्रेस के साथ सीट-बंटवारे की व्यवस्था पर बातचीत कर रही है

अपडेटेड Jan 30, 2024 पर 6:26 PM
Story continues below Advertisement
Lok Sabha Elections 2024: समाजवादी पार्टी ने UP की 16 लोकसभा सीटों पर उतारे उम्मीदवार, मैनपुरी से लड़ेंगी डिंपल यादव

Lok Sabha Elections 2024: समाजवादी पार्टी (SP) ने आने वाले लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) के लिए 16 उम्मीदवारों के नामों की मंगलवार को घोषणा कर दी। समाजवादी पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर ये लिस्ट जारी की है, जिसमें संभल सीट से शफीकुर्रहमान बर्क, फिरोजाबाद से अक्षय यादव, मैनपुरी से डिंपल यादव, एटा से देवेश शाक्य, बदायूं से धर्मेंद्र यादव, खीरी से उत्कर्ष वर्मा, धौरहरा से आनंद भदौरिया और उन्नाव से अनु टंडन को उम्मीदवार घोषित किया गया है।

इसी तरह, पार्टी ने लखनऊ से रविदास मेहरोत्रा, फर्रुखाबाद से डाक्टर नवल किशोर शाक्य, अकबरपुर से राजाराम पाल, बांदा से शिवशंकर सिंह पटेल, फैजाबाद से अवधेश प्रसाद, अंबेडकर नगर से लालजी वर्मा, बस्ती से राम प्रसाद चौधरी और गोरखपुर से काजल निषाद को उम्मीदवार बनाया है।


सपा की ओर से ये लिस्ट ऐसे समय जारी की गई है, जब महागठबंधन के प्रमुख घटक दल कांग्रेस के साथ सीट के बंटवारे को लेकर कोई औपचारिक घोषणा नहीं की गई है।

ये घटनाक्रम इसलिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी विपक्षी INDIA गुट का हिस्सा है और कांग्रेस के साथ सीट-बंटवारे की व्यवस्था पर बातचीत कर रही है।

Chandigarh Mayor Election: चंडीगढ़ में I.N.D.I.A. का सूपड़ा साफ, मेयर के बाद डिप्टी और सीनियर डिप्टी मेयर पर भी BJP का कब्जा

लोकसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश सबसे अहम राज्य है और इस राज्य में बीजेपी का अच्छा प्रदर्शन राष्ट्रीय स्तर पर उसके दबदबे का एक बड़ा कारण है। 2019 के लोकसभा चुनावों में, बीजेपी ने कुल 80 में से 62 सीटें जीतीं, जबकि SP, BSP और RLD के बीच चुनाव से पहले गठबंधन सिर्फ 15 सीटें हासिल करने में कामयाब रहा।

उस चुनाव में कांग्रेस को सिर्फ 1 सीट मिली। यही वो चुनाव था, जब उसने उत्तर प्रदेश में अपने कई मजबूत गढ़ खो दिए।

SP-कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे पर बातचीत

हाल ही में, अखिलेश यादव ने कांग्रेस के साथ सीट-बंटवारे की बातचीत में कुछ सफलता का संकेत दिया है। उन्होंने कहा था कि समाजवादी पार्टी कांग्रेस को 11 सीटें देने के लिए तैयार है। सबसे पुरानी पार्टी उत्तर प्रदेश में 20 सीटों की मांग कर रही है, जो राज्य में आम और विधानसभा चुनावों में उनके प्रदर्शन को देखते हुए दूर की कौड़ी लगती है।

मायावती की BSP ने साफ कर दिया है कि वे उत्तर प्रदेश चुनाव अकेले लड़ेंगी और ये BJP के लिए एक बड़े फायदे के रूप में काम करेगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।