Lok Sabha Elections 2024: साल 1977 का लोकसभा का आम चुनाव। आकाश वाणी में चुनाव परिणाम के विशेष समाचार आ रहे थे। देश चुनाव परिणाम जानने के लिए जग रहा था। समाचारों के बाद गीत भी आने लगते थे। रात लगभग दो बजे आकाशवाणी में एक गीत आ रहा था कि "सवेरे वाली गाड़ी से चले जाएंगे।" लोग बेताब थे कि रायबरेली (Raebareli) में क्या हो रहा है। क्योंकि उस चुनाव में उत्तर भारत में कांग्रेस (Congress) का सफाया हो रहा था। रायबरेली से इंदिरा गांधी (Indira Gandhi) चुनाव मैदान में थी, लेकिन आकाशवाणी परिणाम की जानकारी देने के बजाय चुप्पी साधे बैठा था।
