Lok sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के नतीजों में आज कई बड़े उलटफेर देखने को मिले हैं। एक ओर जहां नतीजों ने एग्जिट पोल को काफी हद तक गलत साबित कर दिया तो वहीं दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कई दिग्गज नेताओं को हार का सामना करना पड़ा। आज वोटों की गिनती जैसे-जैसे अपने अंतिम चरण में पहुंच रही है, पिछले एक दशक से भारत की बड़ी राजनीतिक ताकत भाजपा खुद को दबाव में पा रही है। एग्जिट पोल में BJP के लिए आसान जीत दिखाई जा रही थी, लेकिन कांग्रेस के नेतृत्व वाली इंडी अलायंस ने अपने नतीजों से देश को चौंका दिया है।
Smriti Irani समेत कई दिग्गजों की हार
उलटफेर की बात करें तो केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और राजीव चंद्रशेखर सहित कुछ बड़े चेहरों को इस चुनाव में हार का सामना करना पड़ा है। उत्तर प्रदेश की अमेठी सीट से किशोरी लाल ने स्मृति ईरानी के खिलाफ एक लाख 67 हजार 196 वोटों से जीत दर्ज की है। शर्मा को कुल 539228 वोट मिले हैं। वहीं, दूसरी ओर स्मृति ईरानी को 372032 वोट मिले हैं।
इस लोकसभा चुनाव में भाजपा मंत्री और तिरुवनंतपुरम से उम्मीदवार राजीव चंद्रशेखर को भी हार का सामना करना पड़ा है। उन्हें कांग्रेस नेता शशि थरूर से 16,077 वोटों से हरा दिया। शशि थरूर को कुल 358155 वोट मिले, जबकि राजीव चंद्रशेखर को 342078 सीट मिले हैं।
तमिलनाडु से भाजपा प्रमुख के अन्नामलाई को भी हार का सामना करना पड़ सकता है। वे डीएमके के गणपति राजकुमार ने 84130 मतों पीछे चल रहे हैं। गणपति राजकुमार को अब तक की गणना के मुताबिक 433521 वोट मिले हैं, जबकि के अन्नामलाई को 346224 वोट मिले हैं।
जम्मू और कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की महबूबा मुफ्ती अनंतनाग-राजौरी सीट पर समय 279279 वोटों से पीछे चल रही हैं। जम्मू और कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के मियां अल्ताफ अहमद इस सीट पर बड़े अंतर से आगे हैं। मियां अल्ताफ अहमद को 517489 वोट और महबूबा मुफ्ती को 238210 वोट मिले हैं।
जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के उमर अब्दुल्ला निर्दलीय अब्दुल रशीद शेख से 204142 मतों से पीछे चल रहे हैं। बारामूला सीट पर उमर अब्दुल्ला को अब तक 268339 वोट मिले हैं, जबकि अब्दुल रशीद शेख को 472481 वोट मिले हैं।