इन दिनों देश भर में लोकसभा चुनाव से सियासी पारा गरम है। इस बीच दिल्ली में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली (Arvinder Singh Lovely) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को उन्होंने अपना इस्तीफा सौंप दिया है। बताया जा रहा है कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन की वजह से वो नाराज बताए जा रहे थे। ऐसे में उन्होंने इस्तीफा सौंप दिया है। दरअसल लोकसभा 2024 के चुनाव में कांग्रेस ने अरविंद केजरीवाल की नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन किया है।
