18वीं लोकसभा का विशेष सत्र 24 जून से शुरू हो सकता है। यह 3 जुलाई तक चलेगा। संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने इस मामले की जानकारी दी है। 18वीं लोकसभा के लिए चुने गए नवनिर्वाचित सांसद 24 और 25 जून को शपथ ले सकते हैं। इसके अलावा लोकसभा स्पीकर का चुनाव 26 जून को होने की संभावना जताई जा रही है। इसी तरह राज्यसभा का 264वां सत्र 27 जून से शुरू होगा और यह 3 जुलाई को खत्म हो जाएगा। बता दें कि 4 जून को लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आए थे।
