Loksabha Chunav 2024: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने I.N.D.I.A. ब्लॉक पर सोशल मीडिया के ट्रेंड के जरिए बड़ा जबरदस्त तंज कसा। उन्होंने बुधवार को कहा कि विपक्षी गठबंधन लोकसभा चुनाव में NDA या BJP का मुकाबला नहीं कर सकता, देश की जनता इनका मोये-मोये (Moye Moye) कर देगी। गाजियाबाद में सात चरण के आम चुनावों के लिए मौजूदा विधायक और BJP उम्मीदवार अतुल गर्ग के पक्ष में प्रचार करते हुए, सिंह ने कहा कि विपक्षी गुट को लोकसभा चुनावों में NDA का मुकाबला करने के लिए संघर्ष करना पड़ेगा।
