Get App

Loksabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के लिए बाकी सीटों पर मंथन, PM मोदी और BJP के शीर्ष नेताओं की चुनाव समिति की बैठक

Loksabha Election 2024: CEC पहले दो बार बैठक कर चुकी है और अब तक 291 लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित कर चुकी है, जिनमें उत्तर प्रदेश, गुजरात, पश्चिम बंगाल, झारखंड, राजस्थान, हरियाणा, कर्नाटक, तमिलनाडु, उत्तराखंड, केरल और तेलंगाना समेत अन्य सीटें शामिल हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 24, 2024 पर 12:45 AM
Loksabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के लिए बाकी सीटों पर मंथन, PM मोदी और BJP के शीर्ष नेताओं की चुनाव समिति की बैठक
Loksabha Election 2024: BJP ने लोकसभा चुनाव के उम्मीदवारों के नाम तय करने के लिए PM मोदी और जेपी नड्डा की अध्यक्षता में CEC की बैठक की

लोकसभा चुनाव (Loksabha Elections 2024) के लिए कई राज्यों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप देने के लिए पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की शनिवार को यहां बैठक हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi), गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah), रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत CEC के सदस्य बैठक में शामिल हुए, जहां उन्होंने संभावित उम्मीदवारों की लिस्ट पर निर्णय लिया।

इस बैठक में उत्तर प्रदेश और राजस्थान के उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा होने की संभावना थी।

CEC पूर्व में दो बार बैठक कर चुकी है और अब तक 291 लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित कर चुकी है। इन बैठकों में उत्तर प्रदेश, गुजरात, पश्चिम बंगाल, झारखंड, राजस्थान, हरियाणा, कर्नाटक, तमिलनाडु, उत्तराखंड, केरल और तेलंगाना समेत अन्य राज्यों की सीटों पर निर्णय लिया गया। भाजपा ने अभी तक इनमें से कुछ राज्यों में कई सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है।

UP की 10 सीटों पर उम्मीदवार तय

सब समाचार

+ और भी पढ़ें