Get App

Loksabha Chunav 2024: 'आंबेडकर खुद आ जाएं, तो भी संविधान खत्म नहीं कर सकते' PM मोदी का विपक्ष पर पलटवार

Loksabha Chunav 2024: PM नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की 'शक्ति' संबंधी टिप्पणी पर भी कटाक्ष किया। उन्होंने कहा, ‘‘हम लोग देश में... राजस्थान में शक्ति की उपासना करते हैं .. माता की उपासना करते हैं लेकिन कांग्रेस के शहजादे कहते हैं कि वह हिन्दू धर्म की शक्ति का विनाश कर देंगे

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 12, 2024 पर 11:22 PM
Loksabha Chunav 2024: 'आंबेडकर खुद आ जाएं, तो भी संविधान खत्म नहीं कर सकते' PM मोदी का विपक्ष पर पलटवार
Loksabha Chunav 2024: 'आंबेडकर खुद आ जाएं, तो भी संविधान खत्म नहीं कर सकते' PM मोदी का विपक्ष पर पलटवार

Loksabha Chunav 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने देश के संविधान (Constitution) को केंद्र सरकार के लिए 'गीता, रामायण, महाभारत और कुरान' करार देते हुए, शुक्रवार को कहा कि बाबा साहब आंबेडकर (BR Ambedkar) खुद आ जाएं, तो भी संविधान खत्म नहीं कर सकते। मोदी ने BJP पर संविधान को नष्ट करने के विपक्ष के आरोपों पर पलटवार करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा, "सब कुछ हमारे लिए हमारा संविधान ही है।" उन्होंने सीमावर्ती बाड़मेर में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की चुनावी रैली में ये बात कही।

मोदी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस देश-विरोधी ताकतों के साथ खड़ी है। उन्होंने देश को "कमजोर करने की कोशिश" के लिए विपक्षी 'I.N.D.I.A.' गठबंधन पर हमला बोला।

संविधान के नाम पर झूठ बोलना बन गया फैशन: मोदी

रैली का आयोजन बाड़मेर लोकसभा सीट पर पार्टी के उम्मीदवार और केंद्रीय राज्य मंत्री कैलाश चौधरी के समर्थन में किया गया था। इसी सीट पर बीजेपी और कांग्रेस के उम्मीदवारों और निर्दलीय उम्मीदवार रवींद्र सिंह भाटी के बीच त्रिकोणीय मुकाबला माना जा रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें