Loksabha Election 2024 Phase 4: अखिलेश यादव से लेकर महुआ मोइत्रा तक मैदान में, चौथे चरण में इन सीटों पर होगा मतदान

Lok Sabha Election 2024 Phase 4: इसके अलावा उत्तर प्रदेश की 13, महाराष्ट्र की 11, पश्चिम बंगाल की 8, मध्य प्रदेश की 8, बिहार की 5, झारखंड और ओडिशा की 4-4 सीटों के साथ-साथ जम्मू-कश्मीर की एक सीट पर भी वोटिंग होगी। इसके बाद अगले चरण में 20 मई, 25 मई और 1 जून को वोटिंग होगी। लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आखिरी चरण के मतदान के तीन दिन बाद 4 जून को घोषित किए जाएंगे

अपडेटेड May 09, 2024 पर 9:35 PM
Loksabha Election 2024 Phase: अखिलेश यादव से लेकर महुआ मोइत्रा तक मैदान में, चौथे चरण में इन सीटों पर होगा मतदान

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण का मतदान 13 मई को नौ राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की 96 सीटों पर होगा। इस चरण में आंध्र प्रदेश की सभी 25 सीटों और तेलंगाना की 17 सीटों पर मतदान होगा। इसके अलावा उत्तर प्रदेश की 13, महाराष्ट्र की 11, पश्चिम बंगाल की 8, मध्य प्रदेश की 8, बिहार की 5, झारखंड और ओडिशा की 4-4 सीटों के साथ-साथ जम्मू-कश्मीर की एक सीट पर भी वोटिंग होगी। इसके बाद अगले चरण में 20 मई, 25 मई और 1 जून को वोटिंग होगी। लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आखिरी चरण के मतदान के तीन दिन बाद 4 जून को घोषित किए जाएंगे।

किस राज्य की किन सीटों पर होगा मतदान

आंध्र प्रदेश: अराकू (ST), श्रीकाकुलम, विजयनगरम, विशाखापत्तनम, अनाकापल्ली, काकीनाडा, अमलापुरम (SC), राजमुंदरी, नरसापुरम, एलुरु, मछलीपट्टनम, विजयवाड़ा, गुंटूर, नरसरावपेट, बापटला (SC), ओंगोल, नंद्याल, कुरनूल, नेल्लोर, तिरुपति (SC), राजमपेट, चित्तूर (SC), हिंदूपुर, अनंतपुर, कडपा


बिहार: दरभंगा, उजियारपुर, समस्तीपुर, बेगुसराय, मुंगेर

जम्मू और कश्मीर: श्रीनगर

मध्य प्रदेश: देवास, उज्जैन, मंदसौर, रतलाम, धार, इंदौर, खरगोन, खंडवा

महाराष्ट्र: नंदुरभार, जलगांव, रावेर, जालना, औरंगाबाद, मावल, पुणे, शिरूर, अहमदनगर, शिरडी, बीड

ओडिशा: कालाहांडी, नबरंगपुर (ST), बेरहामपुर, कोरापुट (ST)

तेलंगाना: आदिलाबाद (ST), पेद्दापल्ली (SC), करीमनगर, निजामाबाद, जहीराबाद, मेडक, मल्काजगिरी, सिकंदराबाद, हैदराबाद, चेवेल्ला, महबूबनगर, नलगोंडा, नागरकुर्नूल (SC), भोंगिर, वारंगल (SC), महबूबाबाद (ST), खम्मम

उत्तर प्रदेश: शाहजहांपुर, खीरी, धरुहरा, सीतापुर, हरदोई, मिश्रिख, उन्नाव, फर्रुखाबाद, इटावा, कन्नौज, कानपुर, अकबरपुर, बहराईच (SC)

पश्चिम बंगाल: बहरामपुर, कृष्णानगर, राणाघाट, बर्धमान पुरबा, बर्धमान-दुर्गापुर, आसनसोल, बोलपुर, बीरभूम

झारखंड: सिंहभूम, खूंटी, लोहरदगा, पलामू

इन बड़े चेहरों पर रहेंगी सबकी निगाहें

अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश की कन्नौज सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।

तृणमूल कांग्रेस नेता महुआ मोइत्रा बंगाल के कृष्णानगर से बीकेपी की अमृता रॉय के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी।

TMC उम्मीदवार और पूर्व भारतीय क्रिकेटर यूसुफ पठान और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी पश्चिम बंगाल के बहरामपुर में एक-दूसरे के खिलाफ लड़ेंगे। बीजेपी ने इस सीट से निर्मल कुमार को मैदान में उतारा है।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बिहार के बेगुसराय से चुनाव लड़ेंगे।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन रेड्डी की बहन वाईएस शर्मिला कांग्रेस के टिकट पर आंध्र के कडप्पा से लड़ेंगी।

केंद्रीय मंत्री और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा खूंटी सीट से लोकसभा चुनाव 2024 लड़ेंगे।

अभिनेता-राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा को TMC ने पश्चिम बंगाल के आसनसोल से मैदान में उतारा है।

अभिनेता से नेता बनीं माधवी लता तेलंगाना के हैदराबाद से बीजेपी की पसंद हैं।

बीजेपी के बंदी संजय कुमार तेलंगाना के करीमनगर से चुनाव लड़ेंगे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।