लोकसभा चुनाव के चौथे चरण का मतदान 13 मई को नौ राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की 96 सीटों पर होगा। इस चरण में आंध्र प्रदेश की सभी 25 सीटों और तेलंगाना की 17 सीटों पर मतदान होगा। इसके अलावा उत्तर प्रदेश की 13, महाराष्ट्र की 11, पश्चिम बंगाल की 8, मध्य प्रदेश की 8, बिहार की 5, झारखंड और ओडिशा की 4-4 सीटों के साथ-साथ जम्मू-कश्मीर की एक सीट पर भी वोटिंग होगी। इसके बाद अगले चरण में 20 मई, 25 मई और 1 जून को वोटिंग होगी। लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आखिरी चरण के मतदान के तीन दिन बाद 4 जून को घोषित किए जाएंगे।
