लोकसभा चुनाव के बीच एक बार 11 साल से बोतल में बंद एक जिन्न फिर से बाहर निकल आया है। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी और उनके भाई अकबरुद्दीन पर तीखा हमला करते हुए भारतीय जनता पार्टी (BJP) की नेता नवनीत राणा ने कहा कि अगर ‘15 सेकंड के लिए पुलिस को ड्यूटी से हटा दें, तो दोनों भाइयों को पता नहीं चलेगा कि वे कहां से आए और कहां गए।" इस पर अब ओवैसी की भी प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने कहा कि हमें जगह और समय बताओ हम आ जाएंगे, जो करना है करो, सिर्फ 15 सेकंड ही क्यों पूरा एक घंटा लीजिए। हालांकि, उन्होंने ये भी कहा कि उन्हें उम्मीद है कि इस तरह के बयानों पर चुनाव आयोग कुछ एक्शन लेगा।
