Loksabha Election: 'अमेठी में हार से डरे हुए हैं' स्मृति ईरानी ने राहुल पर साधा निशाना, 'शक्ति' वाले बयान पर किया पलटवार

अमेठी के बारे में आगे बोलते हुए ईरानी ने कहा कि जब वह 2014 में पहली बार वहां गईं, तो उन्हें एक गोदाम में सोना पड़ा। उन्होंने कहा कि वहां लोग प्यार की नहीं बल्कि डर की भाषा बोलते हैं। पिछले आम चुनाव में सबसे पुरानी पार्टी की तरफ से जीती गई एकमात्र सीट रायबरेली थी, जिसे अब पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने खाली कर दिया है

अपडेटेड Mar 19, 2024 पर 9:32 PM
Story continues below Advertisement
Loksabha Election: 'अमेठी में हार से डरे हुए हैं' स्मृति ईरानी ने राहुल पर साधा निशाना, 'शक्ति' वाले बयान पर किया पलटवार

Loksabha Election: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) ने कांग्रेस (Congress) नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर कटाक्ष किया और कहा कि देश की नियति उस व्यक्ति के जरिए तय नहीं की जा सकती जो अमेठी में हार से डरता है। महिला एवं बाल विकास, अल्पसंख्यक मामलों की मंत्री ने नई दिल्ली में 'News18 Rising Bharat Submit' में बोलते हुए ये टिप्पणी की। 2019 तक अमेठी उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का गढ़ हुआ करता था, जब राहुल गांधी स्मृति ईरानी से लगभग 55,000 वोटों के अंतर से हार गए। दरअसल, पिछले आम चुनाव में सबसे पुरानी पार्टी की तरफ से जीती गई एकमात्र सीट रायबरेली थी, जिसे अब पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने खाली कर दिया है।

अमेठी के बारे में आगे बोलते हुए ईरानी ने कहा कि जब वह 2014 में पहली बार वहां गईं, तो उन्हें एक गोदाम में सोना पड़ा। उन्होंने कहा कि वहां लोग प्यार की नहीं बल्कि डर की भाषा बोलते हैं।

अलग से, ईरानी ने राहुल गांधी की "शक्ति के खिलाफ लड़ाई" वाली टिप्पणी पर भी पलटवार किया और पूछा, "प्रधानमंत्री ने देश में चार 'शक्ति' की बात की है। राहुल गांधी इनमें से किस 'शक्ति' के खिलाफ लड़ना चाहते हैं?"


गांधी ने मुंबई में एक रैली में कहा था कि "मोदी के खिलाफ लड़ाई व्यक्तिगत स्तर पर नहीं है, क्योंकि मोदी एक 'मुखौटा' हैं, जो 'शक्ति' के लिए काम करते हैं।"

लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) के मद्देनजर तेलंगाना के जगतियाल में एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने I.N.D.I.A. ब्लॉक पर सवाल उठाए और पूछा, "वे भारत में 'शक्ति विनाश' के बारे में कैसे बात कर सकते हैं?" उन्होंने राज्य के लोगों से पूछा कि क्या वे किसी ऐसे व्यक्ति का समर्थन करेंगे, जो शक्ति को "चुनौती" देना चाहता है?

प्रधानमंत्री ने कहा, “कल, INDI Alliance ने मुंबई में एक रैली की मेजबानी की। उन्होंने घोषणा की कि उनकी लड़ाई 'शक्ति' के खिलाफ है। मेरे लिए, हर बेटी, मां और बहन 'शक्ति' का अवतार हैं।"

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।