Loksabha Elections 2024: बुलंदशहर पश्चिम उत्तर प्रदेश का एक जिला है। इसी नाम से लोकसभा सीट भी है। इस शहर ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान रखने वाला कारोबार दिया है। राष्ट्रीय स्तर पर मशहूर नेता दिए हैं। वहीं दिल्ली-एनसीआर समेत आसपास के इलाकों को छोटी काशी के रूप में अनूपशहर भी दिया है। इस लोकसभा सीट को भारतीय जनता पार्टी का गढ़ कहा जाता है। इसमें सपा-बसपा या फिर कांग्रेस सेंध लगाने की फिराक में हैं। मौजूदा समय में यहां से भोला सिंह सांसद हैं। साल 2014 के चुनाव में भी भोला सिंह को आम जनता ने सांसद चुना था।