Credit Cards

Loksabha Elections 2024: कैसरगंज लोकसभा बन गई हॉट सीट, सपा- बसपा ने खेला दांव, पढ़िए सियासी समीकरण

Loksabha Chunav 2024: कैसरगंज, उत्तर प्रदेश के 80 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में से एक है। इस संसदीय क्षेत्र में 5 विधानसभा सीटें हैं। 1952 में यहां पहली बार लोकसभा चुनाव हुए थे। साल 2014 से यह सीट बीजेपी के कब्जे में हैं। बीजेपी के सांसद बृजभूषण शरण सिंह दो बार चुनाव जीत चुके हैं। इस बार कैसरगंज का चुनाव काफी दिलचस्प माना जा रहा है

अपडेटेड May 04, 2024 पर 12:28 PM
Story continues below Advertisement
Loksabha Elections 2024: कैसरगंज लोकसभा चुनाव के गठन के बाद 15 बार चुनाव हुए।

कैसरगंज लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी ने अपने पत्ते खोल दिए हैं। बीजेपी ने ब़ृजभूषण शरण सिंह का टिकट काटकर उनके बेटे करण भूषण सिंह को टिकट दिया है। वहीं समाजवादी पार्टी ने भगत राम मिश्रा को मैदान में उतारा है। भगत राम मिश्रा श्रीवास्ती के पूर्व बीजेपी सांसद दद्न मिश्रा के बड़े भाई है। भगत राम मिश्रा बहराइच के रहने वाले हैं। वहीं बसपा ने कैसरगंज सीट से नरेंद्र पाण्डेय को टिकट दिया है। ट्रांसपोर्ट व्यावसायी नरेंद्र पाण्डेय के मुताबिक वह 2004 से ही बसपा से जुड़े हुए हैं। नरेंद्र पाण्डेय बहराइच जिले के पयागपुर विधानसभा क्षेत्र के रामनगर खजुरी गांव के रहने वाले हैं।

इस बार कैसरगंज का चुनाव काफी दिलचस्प होगा। साल 2014 से इस सीट पर बीजेपी का कब्जा है। बृजभूषण शरण सिंह साल 2014 से दो बार चुनाव जीत चुके हैं। साल 2019 के लोकसभा चुनाव में भी बृजभूषण शरण सिंह को ही जीत मिली थी। कैसरगंज लोकसभा के गठन के बाद अब तक यहां 15 बार चुनाव हो चुके हैं। सबसे अधिक बार 5 बार सपा का कब्जा रहा। इस सीट से तीन बार कांग्रेस ने बाजी मारी। वहीं दो बार भाजपा जीत का परचम लहराने में सफल रही। वहीं तीन बार भारतीय जनसंघ के प्रत्याशी इस सीट का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

कैसरगंज लोकसभा सीट का इतिहास


कैसरगंज में 1952 में पहली बार लोकसभा चुनाव हुए थे। इस लोकसभा क्षेत्र में बहराइच और गोंडा जिले के कुछ इलाकों को शामिल किया गया है। इसमें से दो विधानसभा क्षेत्र बहराइच जिले के अंदर आते हैं और तीन गोंडा जिले का हिस्सा हैं। लखनऊ से इसकी दूरी 96.6 किलोमीटर है। दिल्ली से इसकी 649.7 किलोमीटर है। यहां से पहली बार भारतीय जनसंघ की शकुंतला नैय्यर को जीत हासिल हुई थी। इसके बाद 1957 में स्वतंत्र पार्टी के भगवानदीन मिश्र और 1962 में बसंत कुमारी स्वतंत्र पार्टी से सांसद चुनी गईं। वहीं 1980 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के राना वीर सिंह इस सीट से सांसद चुने गए। इसके बाद 1984 और 1989 में राना वीर सिंह की जीत मिली।

कैसरगंज लोकसभा सीट पर 1996 से सपा का कब्जा

इस सीट पर लगातार 5 बार समाजवादी पार्टी को जीत हासिल हुई। साल 1996,1998, 1999 और साल 2004 में बेनी प्रसाद वर्मा जीत हासिल करने में सफल रहे। वहीं साल 2009 में सपा प्रत्याशी के तौर पर बृजभूषण सिंह इस सीट पर जीत दर्ज की थी।

जानिए कैसरगंज लोकसभा सीट में जातीय और राजनीतिक समीकरण

1 – कैसरगंज लोकसभा सीट जनरल कैटेगरी की संसदीय सीट है।

2 - लोकसभा क्षेत्र की साक्षरता दर 45.39 फीसदी है।

3 – कैसरगंज संसदीय सीट पर SC मतदाताओं की संख्या लगभग 250,859 है, जो 2011 की जनगणना के अनुसार लगभग 13.9 फीसदी हैं।

4 – कैसरगंज संसदीय सीट पर ग्रामीण मतदाताओं की संख्या करीब 1,765,034 है जो 2011 की जनगणना के अनुसार लगभग 97.8 फीसदी है।

5 – कैसरगंज संसदीय सीट पर शहरी मतदाताओं की संख्या लगभग 39,704 है जो 2011 की जनगणना के अनुसार लगभग 2.2 फीसदी है।

6 – साल 2019 के संसदीय चुनाव के मुताबिक, कैसरगंज संसदीय सीट पर कुल 1804738 मतदाता हैं।

Lok Sabha Chunav 2024: बेटे को टिकट मिलने पर बृजभूषण का शक्ति प्रदर्शन, 700 SUV और 10000 समर्थकों के साथ पर्चा दाखिल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।