Get App

Lok Sabha elections 2024: पहले चरण में मध्य प्रदेश की अहम सीटों और उनके उम्मीदवारों के बारे में जानें

मध्य प्रदेश में चार चरणों में लोकसभा चुनाव होंगे- 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, 7 मई और 13 मई। राज्य में लोकसभा की कुल 29 सीटें हैं। पहले चरण में छह सीटों पर चुनाव होंगे, जिनमें सीधी, शाहडोल, जबलपुर, मंडला, बालाघाट और छिंदवाड़ा शामिल हैं। 2019 के लोकसभा चुनावों में बीजेपी ने राज्य की 29 में से 28 सीटों पर जीत हासिल की थी। छिंदवाड़ा सीट पर कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे नकुल नाथ ने जीत हासिल की थी

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 17, 2024 पर 4:26 PM
Lok Sabha elections 2024: पहले चरण में मध्य प्रदेश की अहम सीटों और उनके उम्मीदवारों के बारे में जानें
छिंदवाड़ा सीट पर कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे नकुल नाथ का मुकाबला बीजेपी के विवेक बंटी साहू से है

मध्य प्रदेश में चार चरणों में लोकसभा चुनाव होंगे- 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, 7 मई और 13 मई। राज्य में लोकसभा की कुल 29 सीटें हैं। पहले चरण में छह सीटों पर चुनाव होंगे, जिनमें सीधी, शाहडोल, जबलपुर, मंडला, बालाघाट और छिंदवाड़ा शामिल हैं।

2019 के लोकसभा चुनावों में बीजेपी ने राज्य की 29 में से 28 सीटों पर जीत हासिल की थी। छिंदवाड़ा सीट पर कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे नकुल नाथ ने जीत हासिल की थी। इस बार नकुल नाथ का मुकाबला बीजेपी के विवेक बंटी साहू से है। 2019 के लोकसभा चुनावों में मध्य प्रदेश में 71.2 पर्सेंट वोटिंग हुई थी।

19 अप्रैल को मध्य प्रदेश की इन अहम सीटों पर चुनाव होने हैं:

छिंदवाड़ा: राज्य की इस सीट पर सबकी नजरें हैं। कांग्रेस के गढ़ के तौर पर मशहूर यह सीट राज्य की एकमात्र ऐसी सीट थी, जहां से कांग्रेस ने जीत हासिल की थी। कांग्रेस नेता कमलनाथ इस लोकसभा क्षेत्र से रिकॉर्ड 9 बार चुनाव जीत चुके हैं- 1980, 1984, 1989, 1991, 1998, 1999, 2004, 2009 और 2014। उनके बेटे नकुल ने 2019 में यहां चुनाव लड़ा था और बीजेपी के नाथन साह को 37,000 से भी ज्यादा वोटों से हराया था। बीजेपी ने इस बार नकुल नाथ के खिलाफ विवेक बंटी साहू को उम्मीदवार बनाया है। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) के मुताबिक, लोकसभा चुनावों के पहले चरण में चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों में नकुल सबसे अमीर हैं। उन्होंने अपने चुनावी हलफनामे में 716 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें