Madhya Pradesh Lok Sabha Elections 2024: मध्य प्रदेश, जहां पिछले साल के आखिर में विधानसभा चुनाव हुए, अब राज्य लोकसभा चुनाव के लिए भी तैयार है। राज्य में चार चरणों में वोटिंग होगी। चुनाव आयोग ने देशभर में लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। आम चुनाव की शुरुआत 19 अप्रैल से होगी और 4 जून 2024 को नतीजों के साथ खत्म हो जाएंगे। 'भारत का दिल' कहे जाने वाला मध्य प्रदेश हिंदी बेल्ट के सबसे महत्तवपूर्ण राज्यों में से एक है। राज्य में लोकसभा सीट की 29 सीट हैं, जिससे राजनीतिक दलों के लिए मध्य प्रदेश की लड़ाई भी काफी अहम हो जाती है।
29 लोकसभा क्षेत्र होने से सीटों की संख्या के मामले में मध्य प्रदेश छठा सबसे बड़ा राज्य है। इन 29 सीटों में से 10 सीटें SC और SC उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं, जबकि 19 अनारक्षित हैं। वहीं अगर पिछले चुनाव की बात करें, तो 2019 में BJP ने 29 में से 28 सीटें जीतकर भारी जीत दर्ज की, और पिछले साल के राज्य विधानसभा चुनावों में बड़ी जीत के साथ, बीजेपी एक बार फिर राज्य को अपने पक्ष में करने की उम्मीद कर रही होगी।
मध्य प्रदेश का चुनावी माहौल ज्यादातर राष्ट्रीय मुद्दों से तय होता है। इसी करण से यहां चुनाव और भी ज्यादा प्रतिस्पर्धा वाला हो जाता है। क्योंकि सभी पार्टियां ये साबित में जुट जाती हैं कि उनकी तरफ से उठाए गए मुद्दों को मध्य प्रदेश की जनता का समर्थन हासिल है।
2019 लोकसभा चुनाव का क्या था शेड्यूल?
चुनाव आयोग की घोषणा के अनुसार, मध्य प्रदेश में आम चुनाव 23 अप्रैल, 2019 से शुरू होकर चार चरणों में हुए। मध्य प्रदेश में 29 लोकसभा सीटों के लिए मतदान होआ। आदर्श आचार संहिता 10 मार्च की शाम से लागू हुई और 11 अप्रैल को मतदान के बाद 23 मई को मतगणना पूरी होने तक लागू रही।
कैसे हैं मध्य प्रदेश के राजनीतिक हालात?
भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में NDA गठबंधन एक बार फिर आगामी लोकसभा चुनावों (Lok Sabha Elections) में बहुमत हासिल करने के लिए पूरे जोश के साथ मैदान में उतरेगा। हालांकि, कांग्रेस अपने नए बनाए गए I.N.D.I.A गठबंधन के साथ राज्य में शानदार वापसी करने की कोशिश करेगी। वो बात और कि पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस यहां से महत एक सीट छिंदवाड़ा बचा पाई थी।
बीजेपी अभी हाल ही में हुए राज्य विधानसभा चुनाव की नतीजों को लेकर भी आत्मविश्वास में है कि लोकसभा चुनाव का रुख भी वो अपने पक्ष में मोड़ लेगी। दिसंबर 2023 में हुए मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में 230 में BJP को जहां 163 सीट मिलीं, तो वहीं कांग्रेस महज 66 सीटों पर ही सिमट कर रह गई।