Credit Cards

Elections 2024: '10 साल पहले रिमोट कंट्रोल वाली सरकार चलती थी', महाराष्ट्र में कांग्रेस गठबंधन पर बरसे पीएम मोदी

Maharashtra Lok Sabha Elections 2024: प्रधानमंत्री ने कहा कि मैंने महिलाओं को सशक्त बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। पिछले 10 साल में हजारों महिलाएं स्वयं-सहायता समूहों से जुड़ी हैं। पीएम ने कहा कि उन लोगों को वोट देकर उसे बर्बाद क्यों किया जाए जो उतनी भी सीटों पर नहीं लड़ रहे जितनी लोकसभा में बहुमत के लिए जरूरी हैं

अपडेटेड Apr 30, 2024 पर 1:12 PM
Story continues below Advertisement
PM मोदी ने कहा कि मैं विकसित भारत के लिए आपका आशीर्वाद मांगने आया हूं

Maharashtra Lok Sabha Elections 2024: महाराष्ट्र के माढा में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पिछले 60 साल में आपने कई बार कांग्रेस के कई पीएम और नेताओं के मुंह से एक ही बात सुनी होगी कि गरीबी हटाएंगे। लेकिन गरीबी हटाया नहीं और आपके आर्शीवाद से हमने 10 साल में देश के 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है। उन्होंने कहा कि इस पुण्य के हकदार सिर्फ आप लोग हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि मैं विकसित भारत के लिए आपका आशीर्वाद मांगने आया हूं। प्रधानमंत्री ने कहा कि मैंने पिछले 10 साल में अपना हर क्षण आपकी सेवा में बिताया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने गरीबी हटाओ की केवल बात की, लेकिन मैंने पिछले 10 साल में 25 करोड़ लोगों को गरीबी के दायरे से बाहर निकाला है। पीएम ने कहा कि लोग मोदी सरकार के 10 साल और कांग्रेस के 60 साल के शासन के बीच अंतर देख रहे हैं।

महिलाओं को किया सशक्त


प्रधानमंत्री ने कहा कि मैंने महिलाओं को सशक्त बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। पिछले 10 साल में हजारों महिलाएं स्वयं-सहायता समूहों से जुड़ी हैं। पीएम ने कहा कि उन लोगों को वोट देकर उसे बर्बाद क्यों किया जाए जो उतनी भी सीटों पर नहीं लड़ रहे जितनी लोकसभा में बहुमत के लिए जरूरी हैं। पीएम ने कहा कि देश में एक मजबूत सरकार है और उसका ध्यान वर्तमान और भविष्य दोनों पर है।

जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा कि विकसित भारत बनाने में देश की नारी शक्ति की बहुत बड़ी भूमिका है। मोदी गांव की अपनी बहनों को सशक्त करने में जुटा है। बीते 10 वर्षों में हमारे प्रयासों से 1 करोड़ बहनें लखपति दीदी बनी हैं। अब मोदी ने गारंटी दी है कि मैं 3 करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाऊंगा।

'10 साल पहले रिमोट कंट्रोल वाली सरकार चलती थी'

विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 10 साल पहले जब रिमोट कंट्रोल वाली सरकार चलती थी, तब महाराष्ट्र के कद्दावर नेता कृषि मंत्री थे। जब यहां के कद्दावर नेता दिल्ली में राज करते थे, तब गन्ने का FRP करीब 200 रुपये था और आज मोदी के सेवाकाल में गन्ने का FRP करीब 350 रुपये है।

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस को देश ने 60 साल तक राज करने का मौका दिया। इन 60 वर्षों में दुनिया के अनेक देश पूरी तरह से बदल गए, लेकिन कांग्रेस किसानों के खेत तक पानी नहीं पहुंचा पाई। 2014 में करीब 100 सिंचाई परियोजनाएं ऐसी थीं, जो कई दशकों से लटकी पड़ी थीं, इसमें से 26 परियोजनाएं महाराष्ट्र से थीं। सोचिए, कितना बड़ा धोखा कांग्रेस ने महाराष्ट्र को दिया है।

'हर घर तक पानी पहुंचाना मेरे जीवन का मिशन'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि 2014 में सरकार बनने के बाद, मैंने पूरी शक्ति इन सिंचाई परियोजनाओं पर लगा दी। कांग्रेस की लटकाई 100 परियोजनाओं में से 63 हमने पूरी की हैं। हर खेत में, हर घर तक पानी पहुंचाना मेरे जीवन का बहुत बड़ा मिशन है।

ये भी पढ़ें- कांग्रेस ने जो 60 साल में नहीं किया, हमने 10 साल में कर दिखाया – पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि 15 साल पहले एक बहुत बड़े नेता यहां चुनाव लड़ने आए थे। तब उन्होंने डूबते सूरज की शपथ लेकर कहा था कि यहां सूखे से प्रभावित क्षेत्रों तक पानी पहुचाएंगे। लेकिन उन्होंने अपना वादा पूरा नहीं किया, अब उन्हें सजा देने का समय आ गया है। एक वो दिन था और एक आज का दिन है वो यहां से चुनाव लड़ने की हिम्मत नहीं कर पा रहे हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।