Maharashtra Lok Sabha Elections Date 2024: देश में आम चुनावों की घोषणा हो चुकी है। चुनाव आयोग (EC) ने लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। देशभर में चुनाव 19 अप्रैल से शुरू होकर 1 जून तक चलेंगे। साथ ही 4 जून को नतीजे भी आ जाएंगे। महाराष्ट्र में इस बार पांच चरण में चुनाव होगा। सीटों की बात करें, उत्तर प्रदेश के बाद महाराष्ट्र में ही सबसे ज्यादा लोकसभा सीट हैं। राज्य की 48 लोकसभा सीटों के लिए वोटिंग 19 अप्रैल से शुरू होगी। महाराष्ट्र की एक खास बात ये है कि यहां ज्यादातर चुनाव स्थानीय मुद्दों पर होता है। साथ ही महाराष्ट्र उन राज्यों में से एक है, जहां भारी जीत दर्ज करना काफी मुश्किल है।
