Maharashtra Seat Sharing: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार (Sharad Pawar) और कांग्रेस (Congress) नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने आगामी लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) के लिए महाराष्ट्र में सीट बंटवारे को लेकर बातचीत की है। NCP (शरद पवार गुट) की राज्य इकाई के अध्यक्ष जयंत पाटिल ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। इससे पहले लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के महाराष्ट्र प्रभारी रमेश चेन्निथला ने कहा था कि महाविकास अघाडी (MVA) के घटक दलों के बीच सीट बंटवारे को लेकर चर्चा अंतिम चरण में है और अंतिम फैसले की घोषणा 27 और 28 फरवरी को गठबंधन की बैठक के बाद की जाएगी।
