लोकसभा चुनाव की प्रक्रिया शुरू होने से पहले महाराष्ट्र में महायुति यानी एनडीए गठबंधन ने 45 से ज्यादा सीट जीतने का टारगेट तय किया था। हालांकि, चुनाव के नतीजे एनडीए गठबंधन के लिए बड़ा झटका हैं। महाराष्ट्र में लोकसभा की कुल 48 सीटें हैं। एनडीए गठबंधन अपने टारगेट से महज आधी सीटें जीतने में सफल रह सकता है। हम आपको यहां एनडीए के निराशाजनक प्रदर्शन की वजहों के बारे में बता रहे हैं: