Get App

Lok Sabha Polls 2024: जानिए चुनाव कार्यक्रम लंबा होने से कैसे महाराष्ट्र में BJP को फायदा हो सकता है

Lok Sabha Polls 2024: महाराष्ट्र में लोकसभा की 48 सीटें हैं। इस बार राज्य में चार चरणों में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। 2019 में राज्य में लोकसभा के चुनाव चार चरणों और 2014 में तीन चरणों में हुए थे। विपक्ष का आरोप है कि BJP को फायदा पहुंचाने के लिए राज्य में चुनाव कार्यक्रम को काफी लंब रखा गया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 20, 2024 पर 10:18 AM
Lok Sabha Polls 2024: जानिए चुनाव कार्यक्रम लंबा होने से कैसे महाराष्ट्र में BJP को फायदा हो सकता है
Loksabha Elections 2024: इस बार महाराष्ट्र में चुनाव के पहले चरण की शुरुआत विदर्भ इलाके से होगी।

Loksabha Elections 2024: महाराष्ट्र में इस बार पांच चरणों में लोकसभा चुनाव होगा। राज्य में लोकसभा की 48 सीटें हैं। इन पर 19 अप्रैल से 20 मई के बीच वोटिंग होगी। विपक्षी दलों का आरोप है कि करीब एक महीने तक चलने वाली वोटिंग का फायदा BJP को मिलेगा। इससे पहले 2019 में लोकसभा चुनाव हुए थे। तब महाराष्ट्र में चार चरणों में चुनाव हुए थे। 2014 में राज्य में तीन चरणों में लोकसभा के चुनाव हुए थे। इस बार पहले चरण की शुरुआत विदर्भ इलाके से होगी।

विपक्ष के आरोप

शिवसेना (UBT) के प्रमुख उद्धव ठाकरे का आरोप है कि राज्य में चुनाव का लंबा कार्यकर्म इसलिए तय किया गया है ताकि मतदातओं में सत्ता-विरोधी लहर में कम हो जाए। उधर, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का कहना है कि चुनाव का लंबा कार्यक्रम इसलिए रखा गया है ताकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर जगह चुनाव प्रचार के लिए जाना चाहते हैं।

राजनेताओं को प्रचार के लिए ज्यादा समय

सब समाचार

+ और भी पढ़ें