Get App

Maharashtra Election 2024: महाराष्ट्र चुनाव में NCP 60 से अधिक सीटों पर लड़ेगी, अजित पवार का ऐलान

Maharashtra Election 2024: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के प्रमुख और महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार हाल ही में अपने कैबिनेट सहयोगियों मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ RSS के संस्थापक के नागपुर स्थित स्मारक पर नहीं गए थे। इसके बाद से ही अटकलों का बाजार गर्म है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 06, 2024 पर 1:47 PM
Maharashtra Election 2024: महाराष्ट्र चुनाव में NCP 60 से अधिक सीटों पर लड़ेगी, अजित पवार का ऐलान
Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव इसी साल के आखिरी में होना है

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एवं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के प्रमुख अजित पवार ने कहा है कि उनकी पार्टी इस साल होने वाले 288 सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) और शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) के साथ महायुति गठबंधन के तहत 60 से ज्यादा सीटों पर इलेक्शन लड़ेगी। इस फैसले को पवार और उनके गुट के लिए एक अग्निपरीक्षा के तौर पर देखा जा रहा है। खास तौर पर लोकसभा चुनाव में उम्मीद से कम प्रदर्शन के बाद एनसीपी प्रमुख ने कहा कि गठबंधन सहयोगियों के बीच सीटों का बंटवारा योग्यता के आधार पर होना चाहिए। उन्होंने बताया कि पार्टी ने पिछले चुनावों में 56 सीटें जीती थीं। जबकि इस बार ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ने का दावा करेगी।

अजित पवार (Ajit Pawar) ने 'द इंडियन एक्सप्रेस' को दिए एक इंटरव्यू में कहा, "हमने 2019 के विधानसभा चुनावों में 56 सीटें जीती थीं और हमारे साथ लगभग छह-सात निर्दलीय विधायक हैं। इसलिए, हम इन 60 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहते हैं। लेकिन हम निश्चित रूप से और अधिक की मांग करेंगे। यह चुनावी योग्यता के आधार पर तय किया जाएगा।"

पवार के दावे उन खबरों के बीच आए हैं, जिनमें कहा गया है कि एनसीपी को बीजेपी द्वारा जानबूझकर दरकिनार किया जा रहा है। इस साल की शुरुआत में हुए लोकसभा चुनावों में पार्टी अपनी छाप छोड़ने में विफल रही थी। बीजेपी के वैचारिक संरक्षक RSS ने चुनावों में भगवा पार्टी के खराब प्रदर्शन के लिए एनसीपी को जिम्मेदार ठहराया है।

अभी तक नहीं हुआ सीट बंटवारा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें