Get App

MP Loksabha Election: मध्य प्रदेश में चुनाव से पहले दलबदल का खेल, कई नेता और कार्यताओं के जाने से दगमगा रही कांग्रेस की नाव

MP Loksabha Election: विधानसभा चुनाव जीतने के बाद और लोकसभा चुनाव के मद्देनजर लगातार भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो रहे कांग्रेस नेताओं के चलते बीजेपी के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। दूसरी ओर कांग्रेस आरोप लगा रही है कि बीजेपी लगातार ED-CBI जैसी एजेंसियों का दुरुपयोग करते हुए नेताओं पर दबाव बना रही है

Edited By: Shubham Sharmaअपडेटेड Apr 02, 2024 पर 4:05 PM
MP Loksabha Election: मध्य प्रदेश में चुनाव से पहले दलबदल का खेल, कई नेता और कार्यताओं के जाने से दगमगा रही कांग्रेस की नाव
MP Loksabha Election: छिंदवाड़ा समेत प्रदेश के कई जिलों में नेताओं, कार्यकर्ताओं ने छोड़ा कांग्रेस का दामन

MP Loksabha Election: मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव (Loksabha Elections 2024) से पहले बड़े पैमाने पर दलबदल की राजनीति चल रही है। ऐसे में राज्य कांग्रेस (Congress) में पिछले कई महीनों में भयंकर टूट दिखाई दी। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी से लेकर विधायक कमलेश शाह, मेयर विक्रम अहाके, जगत बहादुर सिंह अन्नू समेत कई पूर्व विधायक और पार्टी पदाधिकारी-कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का दामन छोड़, BJP की सियासी डगर पकड़ ली है। BJP का दावा है कि 20,000 से ज्यादा कांग्रेसी बीजेपी में शामिल हो चुके हैं। इससे उसका वोट प्रतिशत और प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में वर्चस्व बढ़ेगा।

ED-CBI का डर दिखा रही बीजेपी: कांग्रेस

मध्य प्रदेश में बीजेपी का दामन थाम रहे नेताओं को लेकर सत्ता पक्ष का दावा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी सरकार की नीतियों और जनहित की योजनाओं से प्रभावित होकर विपक्ष के लोग हमारे साथ आ रहे हैं।

दूसरी ओर कांग्रेस आरोप लगा रही है कि बीजेपी लगातार ED-CBI जैसी एजेंसियों का दुरुपयोग करते हुए नेताओं पर दबाव बना रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें