Credit Cards

Mumbai Chunav 2024 Highlights: महाराष्ट्र में शाम 5 बजे तक 48% से ज्यादा वोटिंग, अमिताभ-ऐश्वर्या राय बच्चन समेत कई दिग्गजों ने डाला वोट, पोलिंग बूथ पर लगा सितारों का मेला

Mumbai Lok Sabha Chunav 2024 Live: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण की वोटिंग हुई। मुंबई में कई दिग्गज अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई थी। बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकर बढ़चढ़ कर मतदान में हिस्सा लिया। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन से लेकर हेमा मालिनी, धर्मेंद्र, अनुपम खेर समेत अन्य कई बड़ी राजनीतिक हस्तियों ने मतदान किया

अपडेटेड May 20, 2024 पर 6:07 PM
Story continues below Advertisement
MUMBAI CHUNAV 2024 LIVE: पांचवें चरण में महाराष्ट्र में 13 लोकसभा सीटों पर मतदान हुए। जिसमें मुंबई की सभी 6 लोकसभा सीटें भी शामिल हैं।

Mumbai Chunav 2024 Highlights: लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में महाराष्ट्र की 13 सीटों पर वोटिंग हुई। महाराष्ट्र में मतदान का यह आखिरा चरण है। महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों में से 35 सीटों पर पिछले चार चरणों में वोटिंग हो चुकी है। राज्य में मुख्य लड़ाई बीजेपी, शिंदे गुट वाली शिवसेना और अजित पवार वाली एनसीपी के महायुति गठबंधन और महा विकास अघाड़ी के बीच है। महा विकास अघाड़ी में कांग्रेस, शरद पवार वाली एनसीपी, उद्धव ठाकरे वाली शिवसेना आदि पार्टी शामिल हैं।

देखें, लाइव अपडेट्स:-

Mumbai Chunav 2024 Live:: महाराष्ट्र में शाम 5 बजे तक 48% से ज्यादा वोटिंग (6.00PM) 


महाराष्ट्र में शाम 5 बजे तक 48.66 फीसदी वोटिंग हुई। वहीं दोपहर 3 बजे तक 38.77 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई थी। शाम 5 बजे तक भिवंडी में 48.89 फीसदी, धुले में 48.81 फीसदी, डिंडोरी में 57.06 फीसदी, कल्याण में 41.70 फीसदी, मुंबई नॉर्थ में 46.91 फीसदी, मुंबई नॉर्थ सेंट्रल में 47.32 फीसदी, मुंबई नॉर्थ ईस्ट में 48.67 फीसदी, मुंबई नॉर्थ वेस्ट में 49.79 फीसदी, मुंबई साउथ में 44.22 फीसदी, मुंबई साउथ सेंट्रल में 48.26 फीसदी, नासिक में 51.16 फीसदी, पालघर में 54.32 फीसदी और ठाणे में 45.38 फीसदी वोटिंग हुई है।

Mumbai Chunav 2024 Live: अंबानी परिवार ने मुंबई में किया मतदान (5.30PM) 

लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवें चरण में, रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मुकेश अंबानी, रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक और चेयरपर्सन नीता अंबानी और उनके बड़े बेटे आकाश अंबानी ने मुंबई में एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। मतदान के बाद रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक और चेयरपर्सन नीता अंबानी ने कहा कि भारतीय नागरिक होने के नाते वोट करना बहुत महत्वपूर्ण है। यह हमारा अधिकार और हमारी- जिम्मेदारी है। मैं हर भारतीय से वोट करने की अपील करती हूं।

Mumbai Chunav 2024 Live: अमिताभ बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन ने डाला वोट (5.15PM) 

मुंबई में लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण की वोटिंग चल रही है। इस बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन ने मुंबई के एक मतदान केंद्र में मतदान किया। वहीं सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और जया बच्चन ने भी मतदान किया। इसके साथ ही अभिनेत्री सारा अली खान और अभिनेत्री अमृता सिंह ने लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवें चरण के लिए मतदान किया।

Mumbai Chunav 2024 Live: एक्टर गुलशन ग्रोवर, भूमि पेडनेकर ने डाला वोट (5.00PM)

मुंबई में लोकसभा चुनाव के पांचवे चरण की वोटिंग जारी है। इस बीच बॉलीवुड एक्टर गुलशन ग्रोवर ने मुंबई के एक मतदान केंद्र में मतदान किया। वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने भी मतदान किया है। दोनों ने स्याही से लगी हुई उंगली दिखाई।

Mumbai Chunav 2024 Live: शाहरुख खान ने डाला वोट (4.45PM)

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर शाहरुख खान ने भी अपने परिवार के साथ मुंबई के एक मतदान केंद्र में मतदान किया। वहीं गायक संगीतकार शंकर महादेवन ने भी मुंबई में मतदान किया। महादेवन ने कहा कि आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण है। मैं सभी लोगों से मतदान करने की अपील करूंगा।

Mumbai Chunav 2024 Live: मतदाता कर रहे हैं शिकायत – आदित्य ठाकरे (4.30 PM)

महाराष्ट्र में 13 लोकसभा सीट पर वोटिंग हो रही है। इस बीच शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता आदित्य ठाकरे ने दावा किया कि मतदान केंद्रों के बाहर सुविधाओं को लेकर मतदाताओं ने काफी शिकायतें की हैं। राज्य के पूर्व मंत्री ने कहा कि मतदाता गर्मी से जूझते हुए बड़ी संख्या में मतदान करने की कोशिश कर रहे हैं। उनके लिए कम से कम छाया में खड़े होने की व्यवस्था की जानी चाहिए। पंखे मुहैया कराया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि गर्मी से बचने के लिए मूलभूत सुविधाओं की जरूरत है। कृपया इस पर गौर करिए।

Mumbai Chunav 2024 Live: महाराष्ट्र में दोपहर 3 बजे तक 38% से ज्यादा वोटिंग (4.15PM)

महाराष्ट्र में दोपहर 3 बजे तक 38.77 फीसदी वोटिंग दर्ज की है। इसमें भिवंडी में 37.06 फीसदी, धुले में 39.97 फीसदी, डिंडोरी में 45.95 फीसदी, कल्याण में 32.43 फीसदी, मुंबई नॉर्थ में 39.33 फीसदी, मुंबई नॉर्थ सेंट्रल में 37.66 फीसदी, मुंबई नॉर्थ ईस्ट में 39.15 फीसदी, मुंबई नॉर्थ वेस्ट में 39.91 फीसदी, मुंबई साउथ में 36.64 फीसदी, मुंबई साउथ सेंट्रल में 38.77 फीसदी, नासिक में 39.41 फीसदी, पालघर में 42.48 फीसदी और ठाणे में 36.07 फीसदी वोटिंग हुई है।

Mumbai Chunav 2024 Live: नासिक में निर्दलीय उम्मीदवार पर FIR दर्ज (4.00PM)

नासिक में एक मतदान केंद्र पर निर्दलीय उम्मीदवार ने वोटिंग मशीन पर माला चढ़ा दी थी। इसके बाद उम्मीदवार के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है। उम्मीदवार शांतिगिरी महाराज के खिलाफ त्र्यंबकेश्वर पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज हुई है।

Mumbai Chunav 2024 Live: एक्टर आमिर खान ने डाला वोट (3.45PM)

बॉलीवुड के एक्टर आमिर खान ने फिल्म निर्देशक और निर्माता किरण राव के साथ मुंबई के एक मतदान केंद्र में मतदान किया। वोट डालने के बाद उन्होंने कहा कि मैं सभी भारतीयों से अपील करना चाहता हूं कि अधिक से अधिक संख्या में आएं और वोट करें।

Mumbai Chunav 2024 Live: एक्ट्रेस रेखा और एक्टर टाइगर श्रॉफ ने डाला वोट (3.30 PM) 

मुंबई में एक्ट्रेस रेखा ने ने लोकसभा चुनाव 2024 के 5वें चरण में बांद्रा में मतदान किया। वहीं एक्टर टाइगर श्रॉफ ने मुंबई के एक मतदान केंद में मतदान किया। वोट डालने के बाद टाइगर श्रॉफ ने कहा कि वोट देना बहुत महत्वपूर्ण हैं। ऐसे में सभी लोगों को मतदान करना चाहिए।

Mumbai Chunav 2024 Live: शिल्पा शेट्टी, जैक भगनानी और रकुल प्रीत सिंह ने डाला वोट (3.15PM)

मुंबई में एक्टर जैकी भगनानी और रकुल प्रीत सिंह ने एक मतदान केंद्र में वोट डाला। वहीं अरबाज खान ने भी मुंबई के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। इसके साथ ही एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने अपने परिवार के साथ मुंबई में मतदान किया।

Mumbai Chunav 2024 Live: बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त ने डाला वोट (3.00PM)

मुंबई लोकसभा चुनाव के पांचवे चरण की वोटिंग जारी है। इस बीच बॉलीवुड के दिग्गज एक्टरों की पोलिंग बूथ पर मेला लगा हुआ है। एक्टर संजय दत्त ने मुंबई के एक मतदान केंद्र में वोट डाला। उन्होंने कहा कि मैं सभी लोगों से वोट डालने की अपील करता हूं। सभी लोग जरूर वोट डालें।

Mumbai Chunav 2024 Live: सचिन तेंदुलकर और उनके बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने डाला वोट (2.45PM)

पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और उनके बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। वोट डालने के बाद सचिन ने कहा कि मतदान के बाद मैं बेहद खुश हूं। मैं सभी मतदाताओं से मतदान करने की अपील करता हूं। यह देश के भविष्य के लिए बेहद जरूरी है।

Mumbai Chunav 2024 Live: उद्योगपति रतन टाटा ने डाला वोट (2.30PM)

उद्योगपति रतन टाटा ने मुंबई के कोलाबा के पोलिंग बूथ पर वोट डाला। इससे एक दिन पहले यानी 19 मई को टाटा संस (Tata Sons) के चेयरमैन और कारोबार जगत के सम्मानित व्यक्तित्व रतन टाटा (Ratan Tata) ने लोगों से अपील की थी कि लोकसभा चुनाव 2024 में लोग बढ़ चढ़कर हिस्सा लें। रतन टाटा ने सोशल मीडिया पर लिखा था कि सोमवार को मुंबई में वोटिंग का दिन है। मैं सभी मुंबईकरों से अपील करता हूं कि वोटिंग के लिए जाएं और जिम्मेदारी से मतदान करें।

Mumbai Chunav 2024 Live: महाराष्ट्र में दोपहर 1 बजे तक 27% से ज्यादा वोटिंग (02.15 PM) 

महाराष्ट्र  में दोपहर 1 बजे तक 27.78 फीसदी वोटिंग दर्ज की है। इसमें भिवंडी में 27.34 फीसदी, धुले में 28.73 फीसदी, डिंडोरी में 33.25 फीसदी, कल्याण में 22.52 फीसदी, मुंबई नॉर्थ में 26.78 फीसदी, मुंबई नॉर्थ सेंट्रल में 28.05 फीसदी, मुंबई नॉर्थ ईस्ट में 28.82 फीसदी, मुंबई नॉर्थ वेस्ट में 28.41 फीसदी, मुंबई साउथ में 24.46 फीसदी, मुंबई साउथ सेंट्रल में 27.21 फीसदी, नाशिक में 28.51 फीसदी, पालघर में 31.06 फीसदी और ठाणे में 26.05 फीसदी वोटिंग हुई है।

Mumbai Chunav 2024 Live: ऋतिक और राकेश रोशन ने डाला वोट (2.00PM)

मुंबई में लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण की वोटिंग चल रही है। बॉलीवुड के कई सितारें वोटिंग करते नजर आ रहे हैं। इस बीच फिल्म डायरेक्टर और प्रोड्यूसर राकेश रोशन ने मतदान किया। वहीं एक्टर ऋतिक रोशन ने भी मुंबई के एक मतदान केंद्र में वोट डाला। वोटिंग के बाद एक्टर ऋतिक रोशन ने कहा कि वोट देने से पहले उम्मीदवारों का अध्ययन करें, जानें कि आप किसे वोट दे रहे हैं।

Mumbai Chunav 2024 Live: जूही चावला ने डाला वोट (01.45PM)

एक्ट्रेस जूही चावला मुंबई के एक बूथ पर वोट डालने पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि चलो महाराष्ट्र, आज हमें अपनी सरकार चुनने का हक भी है और ये हमारे कर्तव्य भी है। चलिए इसका हम पूरा पूरा लाभ उठाएं, अपना वोट देकर आएं।

Mumbai Chunav 2024 Live: मिलिंद देवड़ा ने डाला वोट, कहा- 45 साल बाद हमारे परिवार से कोई चुनाव नहीं लड रहा (1.30 PM) 

पूर्व कांग्रेस नेता और एकनाथ शिंदे गुट के शिवसेना नेता मिलिंद देवड़ा ने मुंबई के दक्षिण लोकसभा सीट पर वोट डाला। इसके बाद देवड़ा ने कहा कि 45 साल में यह पहली बार है कि हमारा परिवार दक्षिण मुंबई सीट से चुनाव नहीं लड़ रहा है। मैं मतदाताओं से अपील करता हूं कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। इस पर सभी को गर्व है। इस लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए एक ही प्रक्रिया है जो 5 साल में एक बार हमारे सामने आती है। वह मतमदान करने का अवसर है। बता दें कि मिलिंद देवड़ा कांग्रेस के दिग्गज और दिवंगत नेता मुरली देवड़ा के बेटे हैं। मुरली देवड़ा कांग्रेस पुराने नेता है। दक्षिण मुंबई से वो कई बार सांसद रह चुके हैं। इसके बाद मिलिंद देवड़ा भी इस सीट से सांसद रह चुके हैं। मौजूदा समय में मिलिंद देवड़ा ने कांग्रेस छोड़ दी है और एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल हो गए हैं।

Mumbai Chunav 2024 Live: जावेद अख्तर और दिग्गज अभिनेत्री शबाना आज़मी ने डाला वोट (1.15PM)

लोकसभा चुनाव के लिए 5वें चरण का मतदान जारी है। इस बीच गीतकार जावेद अख्तर और दिग्गज अभिनेत्री शबाना आज़मी ने वोट डाला। जावेद अख्तर ने कहा कि कोई सन्देश नहीं, वोट दो घर जाओ। वहीं शबाना आजमी ने कहा कि आपकी जिम्मेदारी है आप वोट जरूर कीजिए।

Mumbai Chunav 2024 Live: अनिल कपूर और नाना पाटेकर ने डाला वोट (01.00PM) 

बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर ने मुंबई में एक मतदान केंद्र में अपना वोट डाला। वहीं नाना पाटेकर ने भी मतदान किया। एक्टर अनिल कपूर ने कहा कि आज खुशी का दिन है। हम सभी नागरिकों को वोट करना चाहिए। वहीं नाना पाटेकर ने कहा कि यूथ के लिए यही संदेश है कि सभी को मतदान करना चाहिए।

Mumbai Chunav 2024 Live: मतदान नहीं तो शिकायत करने का अधिकार नहीं – मनोज बाजपेयी (12.45PM) 

मुंबई बॉलीवुड की तमाम हस्तियां वोटिंग कर रही हैं। मुंबई में आज लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में वोटिंग हो रही है। इस बीच बॉलीवुड एक्टर मनोज तिवारी ने भी मुंबई के एक मतदान केंद्र में वोट डाला। इसके बाद उन्होंने कहा कि ये सबसे बड़ा उत्सव है। सभी को अपने मतदान का प्रयोग करना चाहिए। अगर आपने मतदान नहीं किया तो आपको शिकायत करने का कोई अधिकार नहीं है।

Mumbai Chunav 2024 Live: प्रियंका चतुर्वेदी ने की यह अपील (12.30PM)

शिवसेना(UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि यह एक महत्वपूर्ण चुनाव है। देश की दिशा और दशा बदलने वाला चुनाव है। नरेंद्र मोदी बार-बार कह रहे हैं वे 400 पार करना चाहते हैं। इसकी वजह ये है कि वो संविधान को खत्म करना चाहते हैं। संविधान का सरक्षण करने के लिए भारी संख्या में वोट करें। नागरिकों को अपने अधिकारों के बारे में मैं याद दिलाना चाहूंगी और अपना वोट डालने की अपील करूंगी।

Mumbai Chunav 2024 Live: अनुपम खेर ने डाला वोट (12.15AM

अभिनेता अनुपम खेर ने मुंबई के एक मतदान केंद्र में अपना वोट डाला। खेर ने कहा कि आज हम सबको ये पर्व मनाने का मौका मिला है। हमें बाहर आकर वोट करना चाहिए। ताकि 5 साल तक हमें किस तरह की सरकार चाहिए और कैसी व्यवस्था चाहिए और हम उस व्यवस्था का फायदा उठा सकें।

Mumbai Chunav 2024 Live: मुंबई में सुबह 11 बजे तक कहां-कितनी हुई वोटिंग (12.00PM)

लोकसभा चुनाव के पांचवे चरण में देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में वोटिंग जारी है। सुबह 11 बजे तक मुंबई उत्तर लोकसभा सीट पर 14,71 फीसदी वोटिंग हुई। मुंबई नॉर्थ सेंट्रल में 15.73 फीसदी, मुंबई नॉर्थ ईस्ट में 17.01 फीसदी, मुंबई नॉर्थ वेस्ट में 17.53 फीसदी, मुंबई साउथ में 12.75 फीसदी, मुंबई साउथ सेंट्रल में 16.69 फीसदी वोटिंग हुई।

Mumbai Chunav 2024 Live: MNS चीफ राज ठाकरे ने परिवार के साथ डाला वोट (11.45AM)

महाराष्ट्र नव निर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे ने परिवार के साथ मुंबई के एक मतदान केंद्र में वोट डाला। मुंबई में लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण की वोटिंग हो रही है।

Mumbai Chunav 2024 Live: महाराष्ट्र के पूर्व CM उद्धव ठाकरे ने अपने बेटे आदित्य के साथ डाला वोट (11.30AM)

महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे अपने बेटे आदित्य ठाकरे के साथ मुंबई के एक मतदान केंद्र में वोट डाला। महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे की पत्नी रश्मि ठाकरे ने वोट डालने के बाद अपनी उंगली पर वोटिंग स्याही का निशान दिखाया। उन्होंने मुंबई के एक पोलिंग बूथ पर वोट डाला।

Mumbai Chunav 2024 Live: फिल्म प्रोड्यूसर-डायरेक्टर सुभाष घई ने डाला वोट (11.15 AM)

मुंबई में लोकसभा चुनाव के पांचवे चरण में वोटिंग हो रही है। बॉलीवुड सितारे बढ़-चढ़ कर मतदान में हिस्सा ले रहे हैं। ऐसे ही फिल्म प्रोड्यूसर-डायरेक्टर सुभाष घई ने मुंबई में एक मतदान केंद्र में वोट डाला। मतदान के बाद घई ने कहा कि मैं हर मतदाता को कहूंगा कि अपना वोट ज़रूर डालें। मैंने अपने देश की प्रसिद्धी, देश के विकास के लिए किया है। अगली पांच साल की सरकार से देश में सर्व धर्म सम्मान, प्रेम, विकास और विकास पूरे विश्व स्तर पर हो, इसकी आशा है।

Mumbai Chunav 2024 Live: हेमा मालिनी और धर्मेंद्र ने मुंबई में किया मतदान (11.00AM

बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र ने मुंबई के एक मतदान केंद्र मतदान किया। वहीं मथुरा लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार हेमा मालिनी ने भी मुंबई में मतदान किया। वोट की अपील वाले सवाल पर अभिनता धर्मेंद्र ने कहा कि जनता जानती है कि कैसे एक अच्छा भारतीय बनना है। भारत कैसे आगे ले जाना है। मुझे यकीन है वे एक अच्छे भारतीय हैं।

Mumbai Chunav 2024 Live: बीजेपी नेता शाइना एनसी ने डाला वोट (10.45AM)

मुंबई में बीजेपी की नेता शाइन एनसी ने मतदान किया। इसके बाद उन्होंने कहा कि सबको वोट करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर आप वोट करेंगे तो आप सवाल पूछ सकते हैं। उनका कहना है कि मुझे लगता है कि आर्थिक राजधानी मुंबई के रूप में यह बेहद जरूरी है। हमारे पास संसद भवन में सही प्रतिनिधि हों।

Mumbai Chunav 2024 Live: कल्याण लोकसभा सीट बन गई हॉट सीट (10.30 AM) 

कल्याण लोकससभा सीट पर एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना का मुकाबला शिवसेना (UBT) से है। इस सीट पर शिंद के बेटे और मौजूदा सांसद श्रीकांत शिंदे का मुकाबला वैशाली डारेकर राणे से है। राणे महाराष्ट नवनिर्माण सेना (MNS) में भी रह चुकी हैं। साल 2019 में शिंदे ने 3.44 लाख वोट से जीत हासिल की थी।

Mumbai Chunav 2024 Live: महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने डाला वोट (10.20AM)

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने ठाणे के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। मतदान के बाद शिंदे ने कहा कि पिछले 10 सालों में सभी अहम फैसले प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लिए गए हैं। इसलिए मुझे विश्वास है कि महाराष्ट्र के लोग महायुति को वोट देने जा रहे हैं।

Mumbai Chunav 2024 Live: वर्षा गायकवाड़ ने किया मतदान (10.10 AM)

मुंबई मे लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के तहत वोटिंग जारी है। इस बीच कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और मुंबई उत्तर मध्य से लोकसभा उम्मीदवार वर्षा गायकवाड़ ने अपना वोट डाला। मुंबई वोटरों का उत्साह बढता जा रहा है। सीनियर सिटीजंस भी लाइन में लगकर मतदान कर रहे हैं।

Mumbai Chunav 2024 Live: मुंबई में सुबह 9 बजे तक कहां-कितनी हुई वोटिंग (9.55AM)

लोकसभा चुनाव के पांचवे चरण में देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में वोटिंग जारी है। सुबह 9 बजे तक मुंबई उत्तर लोकसभा सीट पर 6.19 फीसदी वोटिंग हुई। मुंबई उत्तर मध्य लोकसभा सीट पर 6.01 फीसदी वोटिंग हुई। मुंबई उत्तर-पूर्व लोकसभा सीट पर 6.83 फीसदी, मुंबई उत्तर-पूर्व पर 6.83 फीसदी, मुंबई उत्तर पश्चिम पर 6.87 फीसदी, मुंबई दक्षिण में 5.34 फीसदी और मुंबई दक्षिण मध्य में 7.79 फीसदी वोटिंग हुई।

Mumbai Chunav 2024 Live: वोटिंग न करने वालों पर बढ़ाएं टैक्स – परेश रावल (09:40 AM)

बॉलीवुड एक्टर परेश रावल ने लोकसभा चुनाव 2204 के पांचवें चरण में मुंबई के एक मतदान केंद्र पर मतदान किया। वोट डालने के बाद रावल ने कहा कि वोट न देने वालों के लिए कुछ प्रावधान होना चाहिए। जैसे उनके टैक्स में बढ़ोतरी कर दो।

Mumbai Chunav 2024 Live: भाजपा नेता किरीट सोमैया ने किया मतदान (9:30AM) 

भाजपा नेता किरीट सोमैया ने लोकसभा चुनाव के पांचवे चरण के लिए मतदान किया। इस मौके पर भाजपा नेता किरीट सोमैया ने कहा कि अच्छी प्रक्रिया में मतदान हो रहे हैं। लोग उत्साह से मतदान के लिए पहुंच रहे हैं। यह स्पष्ट है कि एक मजबूत सरकार बनेगी और एक मज़बूत प्रधानमंत्री आएंगे। मैंने अपने परिवार के साथ वोट डाला।

Mumbai Chunav 2024 Live: उज्ज्वल निकम ने डाला वोट (9.20AM)

मुंबई उत्तर मध्य लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार उज्जवल निकम ने मतदान किया। इसके बाद उन्होंने कहा कि संविधान ने हमें वोट करने का हक दिया है और मुझे खुशी इस बात की है कि 2 दिन की छुट्टी के बाद भी आज बड़ी संख्या में लोग वोट कर रहे हैं। इसका मतलब है कि हर कोई अपने अधिकार के लिए जागरूक है।

Mumbai Chunav 2024 Live: दिग्गज अभिनेत्री शोभा खोटे ने किया मतदान (9.15AM)

दिग्गज अभिनेत्री शोभा खोटे ने लोकसभा चुनाव के लिए मुंबई के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। खोटे ने कहा कि मैंने सही उम्मीदवार को वोट दिया है। मैंने घर-घर जाकर वोट करने का विकल्प नहीं चुना। यहां वोट दिया ताकि लोग प्रेरित हों और बाहर आएं और मतदान में हिस्सा लें।

Mumbai Chunav 2024 Live: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर ने डाला वोट (9:10 AM)

मुंबई में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने मतदान किया। उन्होंने अपने परिवार के साथ मतदान किया। वोट डालने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि जब हम वोट करते हैं तो बहुत गर्व महसूस होता है। मैं सबसे अनुरोध करना चाहता हूं कि आप जल्द से जल्द जाकर अपना वोट डालें।

Mumbai Chunav 2024 Live: मुंबई उत्तर सीट से पीयूष गोयल मैदान में (9:00AM)

मुंबई उत्तर लोकसभा सीट से पिछले दो चुनाव में BJP जीत हासिल की थी। 2004 में बॉलीवुड स्टार गोविंदा इसी सीट से चुनकर संसद गए थे। 2009 में कांग्रेस के टिकट पर संजय निरूपम सांसद बने थे। मुंबई उत्तर लोकसभा सीट दहिसर, बोरीवली, कांदिवली, मलाड तक के इलाके को कवर करती है। दहिसर मुंबई के आखिरी इलाका है। 2004 और 2009 का चुनाव छोड़ दें तो 1989 से मुंबई उत्तर सीट BJP ने ही जीती है। यहां से बीजेपी के पीयूष गोयल और कांग्रेस के भूषण पाटिल मैदान में हैं। पीयूष गोयल केंद्र सरकार में वाणिज्य और उद्योग मंत्री हैं। वो तीन बार राज्यसभा सदस्य रह चुके हैं और पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं।

Mumbai Chunav 2024 Live: (08:43) मुंबई उत्तर से बीजेपी उम्मीदवार पीयूष गोयल ने वोट डाला

केंद्रीय मंत्री और मुंबई उत्तर लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार पीयूष गोयल ने अपना वोट डाला। इस दौरान गोयल ने कहा, "आज लोकतंत्र का उत्सव मुंबई और अन्य प्रदेशों में मनाया जा रहा है... हम सब मिलकर इस उत्सव को सफल बनाए।...आज सुबह से ही मैं उत्तर मुंबई में देख रहा हूं कि 7 बजे ही सभी जगह लंबी लाइनें हैं... मेरा मनाना है कि पिछले बार से इस बार अधिक वोटिंग होगी और जनता देश के उज्जवल भविष्य के लिए अपना निर्णय लेगी'

Mumbai Chunav 2024 Live: (08:25) जाह्नवी कपूर ने किया मतदान

बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर मुंबई के एक मतदान केंद्र पर लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवे चरण के लिए वोट डालने पहुंची। जाह्नवी कपूर ने वोट डालने के बाद मतदाताओं से अपील करते हुए कहा, "...बाहर निकल कर मतदान करें..."

Mumbai Chunav 2024 Live: (08:08) अभिनेता फरहान अख्तर ने डाला वोट

बॉलीवु अभिनेता फरहान अख्तर और निर्देशक जोया अख्तर ने मुंबई के एक मतदान केंद्र पर मतदान किया। वहीं, अभिनेता अक्षय कुमार ने वोट डालने के बाद सभी लोगों से भारी संख्या में मतदान करने की अपील की। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा, "मैं चाहता हूं कि मेरा भारत विकसित रहे, मजबूत रहे और इसी को दिमाग में रखकर मैंने मतदान किया है...मुझे लगता है कि इस बार ज्यादा लोग मतदान करेंगे।"

Mumbai Chunav 2024 Live: (08:00) सुर्खियों में है मुंबई उत्तर मध्य सीट

मुंबई उत्तर मध्य सीट से BJP ने मशहूर वकील उज्ज्वल निकम को उम्मीदवार बनाया है। उनका मुकाबला यहां मुंबई की कांग्रेस कमिटी की वर्षा गायकवाड़ से है। पिछले चुनाव में इस सीट पर BJP की पूनम महाजन ने कांग्रेस की प्रिया दत्त को 1.30 लाख वोटों से हराया था। मुंबई उत्तर मध्य लोकसभा सीट का दायरा कुर्ला, बांद्रा कलीना, विलेपार्ले तक है।

Mumbai Chunav 2024 Live: (07:45) अक्षय कुमार ने की मतदान की अपील

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने वोट डालने के बाद सभी लोगों से भारी संख्या में मतदान करने की अपील की। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा, "मैं चाहता हूं कि मेरा भारत विकसित रहे, मजबूत रहे और इसी को दिमाग में रखकर मैंने मतदान किया है...मुझे लगता है कि इस बार ज्यादा लोग मतदान करेंगे।"

Mumbai Chunav 2024 Live: (07:45) पीएम मोदी ने की मतदान की अपील

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, "लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में आज 8 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 49 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। इस चरण के सभी मतदाताओं से मेरा अनुरोध है कि वे अपना वोट जरूर डालें और मतदान का एक नया रिकॉर्ड बनाएं। महिला और युवा वोटरों से मेरी यह विशेष अपील है कि लोकतंत्र के इस महोत्सव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें।"

Mumbai Chunav 2024 Live: (07:40) मुंबई की सभी 6 लोकसभा सीटों पर हो रहा वोटिंग

मुंबई में 6 लोकसभा की सीटें हैं। इन सभी सीटों पर आज वोटिंग होगी। मुंबई उत्तर लोकसभा सीट (दहिसर, बोरीवली, कांदिवली, मलाड) दूसरी मुंबई उत्तर पश्चिम ( जोगेश्वरी, दिंडोशी, ,गोरेगांव, वर्षोवा, अंधेरी) तीसरी मुंबई उत्तर पूर्व (मुलुंड, विक्रोली, भांडुप, शिवाजी नगर और घाटकोपर) चौथी मुंबई दक्षिण (वर्ली, शिवाजी, भायखला, मालाबार हिल, कोलाबा मुम्बा देवी) पांचवीं मुंबई दक्षिण मध्य लोकसभा सीट ( अणुशक्ति नगर, चेम्बूर, धारावी, कोलीवाडा, महिम, सायन) और छठी लोकसभा सीट मुंबई उत्तर मध्य (कुर्ला, कलीना, बांद्रा, विलेपार्ले) शामिल हैं।

Mumbai Chunav 2024 Live: (07:25) मायानगरी में मतदान शुरू

लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में महाराष्ट्र की 13 सीटों पर मतदान शुरू हो चुका है। महाराष्ट्र में मतदान का यह आखिरा चरण है। महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों में से 35 सीटों पर पिछले चार चरणों में वोटिंग हो चुकी है। राज्य में मुख्य लड़ाई बीजेपी, शिंदे गुट वाली शिवसेना और अजित पवार वाली एनसीपी के महायुति गठबंधन और महा विकास अघाड़ी के बीच है।

इन सीटों पर हो रहा मतदान

महाराष्ट्र में आज भिवंडी, डिंडोरी, धुले, नासिक, पालघर, कल्याण, ठाणे, मुंबई नॉर्थ, मुंबई नॉर्थ-वेस्ट, मुंबई नॉर्थ-ईस्ट, मुंबई नॉर्थ सेंट्रल, मुंबई साउथ सेंट्रल और मुंबई साउथ लोकसभा सीट शामिल हैं। मुंबई में लोकसभा की 6 सीटें हैं। इन सभी सीटों पर वोटिंग होना है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, भारती पवार, महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत शिंदे और उज्ज्वल निकम जैसे दिग्गज मैदान में डटे हुए हैं।

मुंबई उत्तर सीट पर पीयूष गोयल की अग्नि परीक्षा

महाराष्ट्र की वीआईपी सीट मुंबई उत्तर पर बीजेपी के पीयूष गोयल और कांग्रेस के भूषण पाटिल के बीच मुकाबला देखने को मिल रहा है। पीयूष गोयल केंद्र सरकार में वाणिज्य और उद्योग मंत्री हैं। वो तीन बार राज्यसभा सदस्य रह चुके हैं और पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। मुंबई उत्तर लोकसभा सीट पर पिछले दो बार से बीजेपी के गोपाल शेट्टी लगातार जीत रहे थे। लेकिन इस बार बीजेपी ने उनका टिकट काटकर पीयूष गोयल को मैदान में उतारा है। मुंबई उत्तर लोकसभा सीट से राम नाईक, गोविंदा और संजय निरुपम जैसे दिग्गज नेता सांसद रह चुके हैं। कांग्रेस ने पीयूष गोयल के सामने भूषण पाटिल को टिकट दिया है।

ये भी पढ़ें- Lok Sabha Chunav 2024 Phase 5 LIVE: पांचवें चरण का मतदान आज, कुछ ही देर में शुरू होगी वोटिंग

मुंबई उत्तर मध्य लोकसभा सीट

महाराष्ट्र की मुंबई नॉर्थ सेंट्रल लोकसभा सीट भी इन दिनों खूब चर्चा में हैं। बीजेपी ने यहां से हाई प्रोफ़ाइल वकील उज्ज्वल निकम को अपना प्रत्याशी बनाया है. उज्जवल निकम को चुनौती देने के लिए कांग्रेस ने वर्षा गायकवाड़ को टिकट दिया है। पिछले दो बार से इस सीट पर बीजेपी की पूनम महाजन जीतती आ रही हैं। लेकिन इस बार पार्टी ने पूनम का टिकट काटकर पद्मश्री से सम्मानित मशहूर वकील उज्ज्वल निकम को टिकट दिया है। उज्ज्वल निकम 26/11 मुंबई हमले के केस में सरकारी वकील थे। निकम 1993 बम ब्लास्ट, गुलशन कुमार मर्डर केस, प्रमोद महाजन मर्डर केस से भी जुड़े थे। उनके सामने चुनौती दे रहीं वर्षा गायकवाड़ धारावी से 4 बार विधायक चुनी गई हैं। वे उद्धव ठाकरे और अशोक चव्हाण वाली सरकार में मंत्री भी रह चुकी हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।