Credit Cards

NDA की तीसरी बार सरकार बननी तय, BJP-NDA में पूर्ण विश्वास के लिए लोगों का आभार: PM मोदी

PM मोदी ने कहा कि NDA की तीसरी बार सरकार बननी तय है BJP-NDA में पूर्ण विश्वास के लिए लोगों का आभार पीएम मोदी ने कहा कि ये जीत भारत के संविधान पर अटूट निष्ठा की जीत है

अपडेटेड Jun 04, 2024 पर 9:15 PM
Story continues below Advertisement
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

देश में लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे अब सामने आ रहे हैं। इन नतीजों में एनडीए को 290 सीटें मिलती हुई दिखाई दे रही हैं। जिसमें बीजेपी को 239 सीटें मिलती हुई देखने को मिल रही है। बीजेपी इस चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है। हालांकि बीजेपी को इस बार पूर्ण बहुमत नहीं मिला है। इस बीच बीजेपी मुख्यालय से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित किया।

तीसरी बार वापसी

 

इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि भारत में जितने लोगों ने मतदान किया वो कई बड़े देशों की कुल आबादी से भी ज्यादा है। जम्मू कश्मीर के मतदाताओं ने इस चुनाव में रिकॉर्ड मतदान किया है। 1962 के बाद पहली बार कोई सरकार अपने दो कार्यकाल पूरे करने के बाद तीसरी बार वापस आई है।


सरकार बननी तय

पीएम मोदी ने कहा कि NDA की तीसरी बार सरकार बननी तय है। BJP-NDA में पूर्ण विश्वास के लिए लोगों का आभार। पीएम मोदी ने कहा कि ये जीत भारत के संविधान पर अटूट निष्ठा की जीत है। यह सबका साथ सबका विश्वास मंत्र की जीत है। देश ने बीजेपी और एनडीए पर विश्वास जताया है। आज लोकतंत्र की जीत है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आंध्र प्रदेश में चंद्रबाबू नायडू और बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए ने शानदार प्रदर्शन किया है।

राष्ट्रहित की भावना

 

पीएम मोदी ने कहा कि देश 10 साल पहले निराशा के गर्त में था। इसक बाद जनता ने उन्हें आशा के तौर पर चुना। पिछले 10 साल में देश ने बहुत बड़े फैसले लिए हैं। साथ ही राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ काम किया। राष्ट्रहित को हमेशा सबसे आगे रखा। आज भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती हुई इकॉनोमी है।

NDA को भव्य विजय

 

पीएम मोदी ने कहा, "राज्यों में जहां भी विधानसभा चुनाव हुए वहां NDA को भव्य विजय मिली है... चाहे अरुणाचल प्रदेश हो, ओडिशा हो, आंध्र प्रदेश हो या फिर सिक्किम, इन राज्यों में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है..."

ओडिशा में सरकार 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "भाजपा ओडिशा में सरकार बनाने जा रही है और लोकसभा चुनाव में भी ओडिशा ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। यह पहली बार होगा जब महाप्रभु जगन्नाथ की धरती पर भाजपा का मुख्यमंत्री होगा। भाजपा ने केरल में भी एक सीट जीती है, हमारे केरल के कार्यकर्ताओं ने बहुत बलिदान दिए हैं। कई पीढ़ियों से वे संघर्ष करते रहे और पीढ़ियों से जिस पल का इंतज़ार किया वह आज आ गया है।"

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।